✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को फिर भेजा पत्र, 30 अप्रैल से ही DGP अनुराग गुप्ता को माना सेवानिवृत

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:41:23 AM

रांची (RANCHI) : बड़ी खबर DGP अनुराग गुप्ता को लेकर सामने आ रही है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को फिर से पत्र भेजा है, जिसमे लिखा है कि झारखंड सरकार के जवाब से केंद्रीय गृह मंत्रालय सहमत नहीं है. 30 अप्रैल 2025 से डीजीपी के तौर पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति विधि सम्मत नहीं है, इसलिए उन्हें उसी दिन से सेवानिवृत माना जाएगा.

इस बीच ये भी खबर सामने आ रही है कि केंद्र के इस पत्र का राज्य सरकार फिर से जवाब भेजने की तैयारी कर रही है. केंद्र को बताया जाएगा कि राज्य सरकार ने जो फैसला लिया है, वह नियमों के मुताबिक है. 22 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से डीजीपी पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया था. इसमें नियुक्ति को अनुचित बताते हुए उन्हें 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त करने का निर्देश दिया गया था.

राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा था जवाब

वहीं केंद्र द्वारा डीजीपी अनुराग गुप्ता के सेवा विस्तार पर रोक लगाने के बाद राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर कानूनी राय लेने के बाद अपना जवाब भेजा था. 30 अप्रैल 2025 को केंद्र सरकार के आदेश पर असहमति जताया था. केंद्र को भेजे गए जवाब में डीजीपी की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नियम को सही बताया गया है. कहा है कि सरकार द्वारा बनाया गया नियम सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है. राज्य सरकार ने पुलिस अधिनियम में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए डीजीपी की नियुक्ति नियमावली बनाई है. पत्र में यह भी कहा गया है कि डीजीपी की नियुक्ति के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में भी मामला लंबित है. कोर्ट को अभी यह तय करना है कि अनुराग गुप्ता की नियुक्ति नियमों के अनुरूप है या नहीं. इसलिए इस मुद्दे पर कोर्ट का फैसला आने से पहले ही उन्हें पद से हटाना सही नहीं है.

अनुराग गुप्ता को पिछले साल 27 जुलाई को बनाया गया था डीजीपी

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने 27 जुलाई, 2024 को पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी बनाया था. अनुराग गुप्ता ने अजय कुमार सिंह से प्रभार लिया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने प्रभारी डीजीपी के पद से अनुराग गुप्ता को हटा दिया था. विधानसभा चुनाव में सरकार गठित होने के बाद तुरंत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी पद पर फिर से तैनात कर दिया.

अनुराग गुप्ता की सेवा के लिए विशेष नियमावली बनी

डीजीपी पद पर नियुक्ति के लिए एक विशेष नियमावली बनाई गई, जिसके आधार पर अनुराग गुप्ता को राज्य का स्थाई पुलिस महानिदेशक बना दिया गया. इस पद पर उनका पदस्थापन 2 वर्षों के लिए हुआ. राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार 26 जुलाई, 2026 तक के लिए अनुराग गुप्ता पुलिस महानिदेशक बने रहते. लेकिन राज्य सरकार के द्वारा नियमावली बनाकर अनुराग गुप्ता को पुलिस महानिदेशक बनाए जाने का निर्णय सवालों के घेरे में आ गया. इस पर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप भी चले. इधर केंद्र सरकार ने अनुराग गुप्ता की नियुक्ति पर अपना मंतव्य दिया है. इसमें नियुक्ति को गलत बताया गया है.

 

 

Tags:dgp anurag guptaanurag guptaips anurag guptajharkhand dgp anurag guptaanurag gupta ips jharkhandadg anurag gupta suspendedips anurag gupta 1990 batchjharkhand new dgp anurag guptaadg anurag guptaanurag gupta dgp cidips anurag gupta new dgpjharkahnd dgp anurag guptaanurag gupta dgpias anurag guptaadg anurah guptaanurag gupta interviewranchi dgp anurag guptaadg anurag gupta matterdgp anurag gupta podcastranchi: dgp anurag gupta

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.