नालंदा(NALANDA):नालंदा के मघड़ा में माता शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 लोगों की मौत हो गई है.मरने वालों में सभी महिलाएं शामिल है.6 से ज्यादा लोग घायल है. भगदड़ के बाद मंदिर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है. 5 में से 2 मृतकों की पहचान हुई है.सकुन्त बिहार निवासी दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50), मथुरापुर नूरसराय निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (45) के तौर पर हुई है.
घयालो का मॉडल अस्पताल में चल रहा है इलाज
घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है.चैत्र महीने का आज आखिरी मंगलवार है.इसके लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में जुटी थी. ये मंदिर बिहारशरीफ (नालंदा) से लगभग 5 किलोमीटर दूर मघड़ा गांव में स्थित है.चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी (शीतला अष्टमी) को मुख्य पूजा होती है.परंपरा है कि शीतला अष्टमी के दिन घरों में चूल्हा नहीं जलता है.भक्त माता को एक दिन पहले बना ठंडा भोजन (बासी) भोग लगाते है. अष्टमी के दिन यहां भारी भीड़ होती है, लोग लंबी कतारों में लगकर माता के दर्शन करते है.
मामले की जांच कर रही हैं पुलिस
बताते चले कि मंगलवार के दिन मघड़ा स्थित शीतला मंदिर पूजा के लिए सैकड़ो लोग पहुंचे थे उसी दौरान भगदड़ हुआ जिससे यह हादसा हुआ है.घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे सभी घायलों को मॉडल अस्पताल लाया गया है.