✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर : बदल गए सिलेंडर खरीदने के नियम, 15 नहीं अब 21 दिन के अंतराल पर बुक होगा रसोई गैस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 7, 2026, 1:42:05 PM

रांची (RANCHI): LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब राज्य वासियों को और झटका लगने जा रहा है. दरअसल घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है जिसके तहत अब उपभोक्ताओं को दो एलपीजी सिलिंडर लेने के बीच कम से कम 21 दिनों का अंतर रखना होगा. पहले यह अवधि 15 दिन तय थी, लेकिन तेल कंपनियों के निर्देश के बाद इसे बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है.

नई व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ता 21 दिन पूरे होने से पहले दूसरा सिलिंडर बुक नहीं कर पाएंगे. रांची की गैस एजेंसियों के अनुसार तेल कंपनियों के निर्देश पर यह नियम लागू किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य गैस वितरण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाना और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि कई बार उपभोक्ता कम समय के भीतर बार-बार सिलिंडर बुक कर लेते हैं. इससे वितरण प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पाती. ऐसे में 21 दिनों का अंतर तय किए जाने से आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित रखने में मदद मिलेगी.

एजेंसी संचालकों के अनुसार सिलिंडर बुकिंग की प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी. उपभोक्ता मोबाइल ऐप, ऑनलाइन पोर्टल या फोन कॉल के जरिए सिलिंडर बुक कर सकेंगे. हालांकि, नया नियम लागू होने के बाद सिस्टम में 21 दिन पूरे होने से पहले की गई बुकिंग स्वतः स्वीकार नहीं होगी.

गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी जरूरत और खपत को ध्यान में रखते हुए गैस सिलिंडर की योजना बनाएं. इससे रसोई गैस की उपलब्धता में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी.

नई व्यवस्था लागू होने के बाद शहर में गैस वितरण प्रणाली में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से गैस की आपूर्ति बेहतर तरीके से प्रबंधित की जा सकेगी और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक समय पर सिलिंडर पहुंचाना आसान होगा.

Tags:LPG cylinderLPG Cylinder priceLPG Cylinder price hikedLPG Cylinder price increasedLPG Cylinder new rulecylinder price hikedcylinder price increaseedlatest newstop newsbig news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.