✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर : 10 हजार रिश्वत की मांग करने वाले राजस्व उप निरीक्षक निलंबित

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 12, 2026, 11:33:05 AM

गढ़वा (GARHWA): जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए भंडरिया अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व उप निरीक्षक शिवपत राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देश पर की गई. मामला 3 फरवरी को आयोजित जनता दरबार में मिली एक लिखित शिकायत के बाद सामने आया था.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मौजा जनेवा स्थित जमीन (खाता संख्या 111, प्लॉट संख्या 863, रकबा 4.28 एकड़) की जांच रिपोर्ट आगे भेजने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की गई. आरोप के समर्थन में कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी गई थी.

मामले की जांच अपर समाहर्ता राज महेश्वरम को सौंपी गई. जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि हुई. बताया गया कि संबंधित कर्मचारी ने अपने स्पष्टीकरण में रुपये मांगने की बात स्वीकार की. इसे सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए झारखंड सरकारी सेवक नियमावली 2016 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई.

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अंचल कार्यालय खरौंधी निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करनी होगी. नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा.

साथ ही भंडरिया अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि शीघ्र आरोप पत्र तैयार कर विभागीय कार्रवाई शुरू करें. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा है कि जिले में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आम जनता से ऐसी शिकायतें सामने लाने की अपील की है.

Tags:Big newsGarhwa big newsgarhwa breakingbribery newsbribegarhwa policesub inspector garhwagarhwa sub inspector suspendedlatest newsbig newstrending newstop newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.