✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर : दिल्ली पहुंचा सरना स्थल का रैम्प विवाद, प्रधान सचिव समेत इन अधिकारियों को जारी हुआ समन

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:44:48 AM

रांची(RANCHI): मेकॉन सिरमटोली फ्लाई ओवर के रैम्प का विवाद दिल्ली तक पहुंच गया. रा‍ष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, रांची डीसी समेत कई अधिकारियों को समन भेज दिया है. आयोग के दिल्ली स्थित दफ्तर में 29 मई को दोपहर दो बजे हाजिर होने का आदेश दिया गया है. बता दें कि रैम्प मामले की शिकायत रा‍ष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पास की गई थी. जिसके बाद आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर पूरी जानकारी ली थी.

दरअसल सीरम टोली सरना स्थल के सामने ओवर ब्रिज के रैम्प का निर्माण किया गया है. जिसका विरोध लंबे समय से कई आदिवासी संगठन और सरना समिति के लोग कर रहे है. कई बार सड़क पर बवाल भी काटा. लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला. जिसके बाद सरना कमिटी के लोगों ने इस मामले के बारे में रा‍ष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा को जानकारी दी. उनके पास पूरे मामले को रखा. जिसके बाद आशा लकड़ा खुद ब्रिज के रैम्प के पास पहुंची और पूरी जानकारी ली.

इसके बाद इसकी एक रिपोर्ट रा‍ष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में जमा किया. जिसके बाद रिपोर्ट की समीक्षा की गई और आखिर में अब समन जारी किया गया है. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव,रांची उपायुक्त और नगर निगम के प्रशासक को 29 मई दोपहर 2 बजे दिल्ली में हाजिर होने का आदेश दिया है.

रिपोर्ट-समीर

Tags:siram toli flyover newssiram toli flyover news todaysiram toli flyoversiram toli sarna sthalsiram toli sarna sthal news todaysiram toli flyover clashes todaysiram toli flyover ranchisiram toli sarna sthal newssiram toli flyover clashes news todaysiram toli newssiram toli ramp conflictsiram toli ranchisiram toli protest ranchisiram toli jharkhandsiram toli protest jharkhandranchi siram toli sarna sthalRamp disputesummons issued to these officials including Principal SecretaryPrincipal Secretarysummons

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.