✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर:वोटर कार्ड बनवाने के लिए अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार, इलेक्शन कमिशन ने जारी की नई गाइडलाइन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:54:04 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): चुनाव आयोग की ओर से वोटर आईडी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है, जिसका फायदा अब वोटर्स को मिलनेवाला है. दरअसल वोटर आईडी कार्ड बनवाने में पहले लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसको लेकर बड़ा कदम उठाया है यानि अब अप्लाई करने के महज कुछ दिनों के अंदर ही वोटर आईडी कार्ड आपके हाथों में होगा.

महज कुछ दिनों में बनकर मिल जायेगा वोटर आईडी

चुनाव आयोग के इस बड़े फैसले के सबसे ज्यादा फायदे उन मतदाताओं को होने वाला है जो नया मतदाता पहचान पत्र बनवाना चाहते है. इसके तहत अब किसी भी नए मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने या अपडेट होने के लिए 15 मार्च को दिनों के अंदर EPIC कार्ड पहुंचा दिया जाएगा.

काफी अहम है चुनाव आयोग का ये कदम

आपको बताये कि पिछले 4 महीनों में चुनाव आयोग ने वोटर्स को लाभ और सुविधा पहुंचाने के लिए कई तरह के कदम उठाए है, जिसमे से यह भी अहम माना जा रहा है. चुनाव आयोग के इस फैसले से चुनाव की प्रक्रिया को तेज और कुशल बनाने में मदद मिलेगी. आपको बताये कि इससे पहले चुनाव को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने की घोषणा भी की गई थी.

आप तक पहुंचने तक होगी कार्ड की ट्रैकिंग

आपको बताएं कि इस नई व्यवस्था के तहत पंजीकरण अधिकारी पहचान पत्र जारी करने से लेकर आपके हाथ तक पहुंचने तक इसकी ट्रैकिंग करेंगे.वहीं सभी स्टेप्स से जुड़ी जानकारी आपके रजिस्टर फोन नंबर पर एसएमएस के जरिए भेज दिया जाएगा.

Tags:voter ID cardvoter ID card rulesvoter IDutilityutility newstrending newsviral newsjharkhnad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.