✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर:अब मुफ्त में इतने महीने का एडवांस राशन देगी सरकार, इस दिन से आप उठा सकेंगे लाभ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:10:02 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भले ही हमारा देश चांद पर पहुंच चूका है लेकिन आज भी हमारे देश में कुछ ऐसे लोग हैं जो दो वक्त का खाना तक नहीं जुटा पाते है, ऐसे लोगों के लिए सरकार की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना चलाई जाती है, जहां इसके जरीये सरकार करोड़ों लोगों को महीने भर का राशन उपलब्ध कराती है, लेकिन इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलता है जिनके पास राशन कार्ड होता है. इसके लिए राशन कार्ड होना बहुत जरूरी है वरना इसका लाभ नहीं मिलेगा, वहीं राशन कार्डों के लिए सरकार की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है जहां अब 3 महीने का फ्री में एडवांस राशन दिया जाएगा.

एक साथ तीन महीने का राशन देगी सरकार

दअरसल सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है और ऐलान किया गया है कि अब राशन कार्ड धारकों को 3 महीने का एडवांस में राशन दिया जाएगा, वह भी बिल्कुल मुफ्त में. चलिए जान लेते है इस योजना का लाभ किस राज्य के लोगों को मिलेगा. और कब से मिलेगा.आपको बताये कि भारत के अलग-अलग राज्यों में सरकार अपने नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देती है, जिनमे समय-समय पर बदलाव भी किया जाता है.वहीं मध्य प्रदेश सरकार की ओर से से राशन कार्ड धारकों को मिलाने वाली मुफ्त राशन योजना में बदलाव किया गया है. जहां अब एडवांस में 3 महीने का राशन लोगों को दिया जाएगा.

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

इसका मतलब यह है कि अब मध्य प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारकों को 3 महीने का राशन एडवांस में मिलेगा. सरकार की ओर से जून महीने में यह सुविधा लोगों को मिलगी यानि राशन कार्ड धरियों को जून जुलाई और 3 अगस्त महीने का राशन एक साथ मिल जाएगा. सरकार के इस फैसले से कई लाख लोगों को फायदा होने वाला है.

इस वजह से लिया गया है फैसला

चलिए जान लेते हैं इतना बड़ा फैसला मध्य प्रदेश सरकार ने क्यों लिया है तो आपको बता दे कि मानसून लगभग अब आ चुका है. अगले महीने में मौसम लोगों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है जिसको देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों को सहुलियत देने के लिए और बारिश से होनेवाली परेशानियों से बचाने के लिए यह फैसला लिया है.

सरकार ने कर ली है तैयारी

आपको बताएं कि इसकी पूरी तैयारी सरकार ने कर ली है. इसके लिए किसी को भी तीन बार बायोमेट्रिक देनी पड़ेगी. इसके अलावा सभी परिवार को ई केवाईसी की प्रक्रिया भी करवानी होगी तभी उन्हें 3 महीने का राशन फ्री में मिल पायेगा.

Tags:ration cardfree rationutilityutility newsthree month free rationration card rulesutility posttrending newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.