☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: एक झटके में राशन कार्ड से झारखंड के 50 हजार लाभुकों के कट गए नाम, सरकार का सख्त आदेश, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

बड़ी खबर: एक झटके में राशन कार्ड से झारखंड के 50 हजार लाभुकों के कट गए नाम, सरकार का सख्त आदेश, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां झारखंड में अब तक करीब 50 हजार लोगों का राशन कार्ड से नाम हटा दिया गया है. ये फैसला केंद्र सरकार के निर्देश पर लिया गया है. बताते चलें कि केंद्र सरकार के निर्देश पर राशन कार्ड से मृत लाभुकों के नाम सत्यापन के बाद हटाने की प्रक्रिया जारी है. इसी क्रम में झारखंड में ये कार्रवाई की गई है. बताते चलें कि पिछले महीने यानी कि मई में केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को 2 लाख 54 हजार 857 मृत लाभुकों की सूची सौंपी थी और सत्यापन के बाद उनके नाम हटाने का निर्देश दिया था. जब सत्यापन की कार्रवाई की गई तो 50 हजार मृत लाभुकों के नाम हटाया गया है.

हालांकि झारखंड में अभी भी करीब 2 लाख मृत लाभुकों के नाम सत्यापित नहीं हो पाया हैं. वहीं अगर राजधानी रांची की बात की जाए तो यहां मृत लाभुकों की संख्या 21,171 है. जिसमें से अब तक 4500 लाभुकों के नाम राशन कार्ड से हटाए जा चुके हैं.

मृत लाभुकों के नाम पर हर महीने 10 लाख किलो राशन का उठाव

गौरतलब है कि सरकार की तरफ से राशन योजना के पात्र लाभुकों को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज उपलब्ध कराया जाता है. इन लाभार्थियों को जनवरी 2023 से मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है. अगर इस आंकड़े से गणना करें तो अब भी 2 लाख मृत लाभार्थियों के नाम पर हर महीने करीब 10 लाख किलो राशन उठाया जा रहा है.

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भारत सरकार हर महीने गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराती है, जिससे देश के करोड़ों गरीब लोगों का पेट भरता है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों के पास राशन कार्ड होना बेहद जरूरी है. इसी के आधार पर लोगों को हर महीने मुफ्त राशन मिलता है.

 

Published at:24 Jun 2025 09:51 AM (IST)
Tags:ration cardration card ekycration card kyc kaise kareration card kycration card new schemeration card updatenew ration cardration card online applyration card applyration card aadhar linkhow to apply new ration cardnew ration cardsration cardsration card new updatesration card ekyc onlineration card listap new ration cardration card new updateap ration cardap new ration card updateration card e kycnew ration cards in ap50 thousand beneficiaries of Jharkhandration card in one gostrict ordergovernmentaction will continue furtherjharkhand ration cardjharkhand ration card format kaise banayejharkhand aahar jharkhand ration card applyration card jharkhandration card ekyc jharkhandjharkhand ration card kyc kaise kareration card ekyc kaise kareration card e-kyc kaise karejharkhand new ration cardrashan cardjharkhandration card ekyc status online check
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.