✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर : रांची में मर्सिडीज का आतंक, युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, पुलिस को भी रौंदने की कोशिश

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 12:40:33 PM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में बीते दिनों रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां कई लोगों ने अपनी जन गवां दी है. हद तो तब हो गई जब यह महंगी काली गाड़ियां तेज रफ्तार में वर्दी वालों तक को नहीं बक्श रही थी. इसी कड़ी में रांची के डोरंडा इलाके में ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिससे अब लोगों को सड़क में चलने से पहले 100 बार सोचने पर मजबूर कर दिया है. एक मर्सिडीज कार सवार ने पहले एक युवक को टक्कर मारी और फिर उसे कार के बोनट पर लटकाए हुए कई किलोमीटर तक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाता रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक बोनट से चिपका रहा और जान बचाने की कोशिश करता रहा.

इसी दौरान डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र चोक के पास कार सवार ने महिला को भी टक्कर मार दी. जब लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की तो चालक ने युवक पर कार चढ़ा दी. जिससे वह घायल हो गया. 

घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय उन्हें भी कुचलने की कोशिश की. इससे इलाके में अफरातफरी मच गई.

आरोप है कि कार चालक युवक को जबरन अपने घर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराया. बताया जा रहा है कि युवक को चोटें आई हैं और उसका प्राथमिक उपचार कराया गया है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. कार को भी जब्त कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पेशे से वकील है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के कारणों और दोनों पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद की भी पड़ताल की जा रही है. इलाके में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है.

Tags:ranchiranchi breakingbig newsbreaking newsbig brekingranchi accidentbig accidentmajor accidentmercedes carmercedes car accidentmercedes car accident in ranchiranchi updateranchi big newstop newstrending newsaccident news updatemajor accident in ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.