✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर:जमुई के सिमुलतला पुल पर बड़ा रेल हादसा, सीमेंट लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 17 बोगियां बेपटरी 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:29:52 AM

जमुई(JAMUI):जमुई जिले में हावड़ा–पटना मेन लाइन पर एक बड़ा रेल हादसा हो गया है.जहां जमुई–जसीडीह रेलखंड के सिमुलतला स्टेशन के पास टेलवा बाजार हाल्ट के समीप पुल संख्या 676 पर सीमेंट लदी एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. हादसे में मालगाड़ी की 17 बोगियां बेपटरी हो गई जिनमें से आधा दर्जन से अधिक बोगियां पुल से नीचे बड़ुआ नदी में गिर गई.

सीमेंट लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

जानकारी के अनुसार मालगाड़ी अप लाइन पर जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी.देर रात करीब 12 बजे अचानक पुल पर हादसा हुआ, जिससे कई डिब्बे आपस में टकराकर डाउन लाइन पर आ गए. वहीं गाड़ी का इंजन करीब 400 मीटर आगे टेलवा बाजार हाल्ट के पास जाकर रुका. मालगाड़ी में कुल 42 डिब्बे थे और इसमें सीमेंट लदा हुआ था, जो आसनसोल से सीतामढ़ी ले जाया जा रहा था.

 17 बोगियां बेपटरी 

हादसे की सूचना मिलते ही मालगाड़ी के चालक कमलेश कुमार और गार्ड मनीष कुमार पासवान ने तत्काल सिमुलतला स्टेशन को जानकारी दी.करीब एक बजे स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, आरपीएफ ओपी प्रभारी रवि कुमार और पीडब्ल्यूआई रंधीर कुमार मौके पर पहुंचे.आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने बताया कि राहत एवं बहाली कार्य के लिए आसनसोल से विशेष टीम रवाना कर दी गई है.

अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप

इस दुर्घटना के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है. रात में चलने वाली करीब दो दर्जन एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी कर दी गई है.हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. फिलहाल रेलवे प्रशासन द्वारा बहाली कार्य तेजी से कराया जा रहा है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

Tags:jamui train accidentjamui train accident newstrain accident in jamuijamui train accident todaygoods train accident jamuijamui goods train accidentjamui train accident breakingjamuijasidih goods train accidenttrain accidentjamtara train accidentjamrata train accidentjamtada train accidenttrain accident jamtaratrain accident in jamtaratrain accident livejasidih train accidentbihar train accidentgoods train accidenttrain accident todayjamtara train accident news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.