✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: हजारीबाग निर्भया कांड पर बड़ा एक्शन, 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 31, 2026, 1:22:41 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): जिले के विष्णुगढ़ क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी ने राज्य सहित पूरे देश को झरझोर कर रख दिया है. ऐसे में पीडिता के परिवार वालों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों ने आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग लगातार मुखरता से की है. इसी बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है. साथ ही लोग अपनी दुकानें बंद रख कर लगातार इस घटना का विरोध कर रहे हैं. वहीं आगामी 3 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड बंद का आवाहन भी किया है. 

दरअसल भाजपा ने अल्टीमेटम दिया है की अगर 2 अप्रैल तक आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होतीहै तो 3 अप्रैल को झरकहंद बंद किया जाएगा. ऐसे में इस जघन्य अपराध को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और मामले में त्वरित कार्रवाई अंजनी अंजन ने बताया कि सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

पुलिस लगातार इलाके में छापेमारी कर रही है और हर संभावित ठिकाने पर नजर रखी जा रही है, ताकि कोई भी आरोपी कानून के शिकंजे से बच न सके. वहीं, फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों को भी तेजी से जुटाया जा रहा है, जिससे जांच को मजबूत बनाया जा सके.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों ने सड़कों पर उतरकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से न्याय दिलाने की अपील की है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है.

Tags:Hazaribagh 'Nirbhaya' CaseNirbhaya Casehazaribagh rape casehazaribagh rape with minorhazaribagh crime newsvishnugarh crimevishnugarh rape with minorbig action in Hazaribagh 'Nirbhaya' Casehazaribagh policebig newstop newslatest newsviral newsbreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.