✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG NEWS: भारत पाकिस्तान टेंशन के बीच IPL स्थगित, सुरक्षा के मद्देनजर BCCI का बड़ा फैसला

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:51:50 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारत पाकिस्तान टेंशन के बीच BCCI ने IPL  स्थगित कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 9 मई को हुई बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया. आज से कोई मैच नहीं होगा. BCCI जल्द ही नई तारीखों का ऐलान करेगा. अब BCCI की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को स्वदेश भेजना है.

बैठक से पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने पीटीआई को दिए बयान में कहा, ''हम फिलहाल स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं.'' मौजूदा आईपीएल सीजन को जारी रखने पर धूमल ने कहा, ''हमें सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है. सभी हितधारकों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा.'' हालांकि, अब खबर यह है कि बीसीसीआई ने मामला शांत होने तक टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला किया है.

दूसरी बार बीच सीजन स्थगित

यह दूसरी बार होगा जब आईपीएल एक बार में पूरा नहीं हो पाएगा. 2021 में कोरोना के दौरान आईपीएल को स्थगित करने का फैसला लिया गया था. इसके बाद टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों का आयोजन दूसरे चरण में सितंबर-अक्टूबर में यूएई में किया गया था. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच बीसीसीआई को एक बार फिर टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा है.

Tags:india pakistan tensionindia pakistan tensionsindia-pakistan tension iplindia-pakistan tensionsindia vs pakistan tensiont20 world cup postponedipl postponed australian reportipl postponedindia-pakistan conflictindia-pakistan waripl postponed newssunil gavaskar on india-pakistan seriesisrael palestine tensionsipl and war tensionsicc t20 world cup postponedipl tension reportt20 world cup to be postponedt20 world cup 2020 postponedBCCI takes a big decision in view of security

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.