✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और कड़ा एक्शन, 4 PM यूट्यूब चैनल पर लगाया बैन

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:26:54 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाने के अगले ही दिन केंद्र सरकार ने भारत के सबसे बड़े यूट्यूब चैनल 4पीएम पर भी बैन लगा दिया है. बताते चलें कि देशभर में समाचार पोर्टल में 4पीएम चौथे शीर्ष स्थान पर है. इस चैनल के 70 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं. 4पीएम यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान समर्थक एजेंडा चलाने का आरोप लगा है.

देश के किसी बड़े यूट्यूब चैनल पर प्रतिबंध लगाने की यह पहली घटना है. इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद सूचना एवं प्रसारण विभाग ने न्यूज़ चैनलों के लिए नई एडवाइजरी जारी की थी. केंद्र सरकार के इस फ़ैसले के बाद यूट्यूब चैनलों पर कंटेंट को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. 4पीएम चैनल पर प्रतिबंध लगाने से पता चलता है कि अब भारत के यूट्यूब चैनलों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है.

बताते चलें कि एक दिन पहले ही सरकार ने शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल सहित 16 चैनलों पर बैन लगाया था. प्रमुख नामों के अलावा इन चैनलों में डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज और जियो न्यूज जैसे कई बड़े मीडिया हाउस शामिल हैं. गृह मंत्रालय की सिफारिशों के बाद भारत सरकार ने सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठी और गलत सूचना फैलाने के लिए इन पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया.

Tags:India takes another tough action against Pakistan4 PM YouTube channel bannedpahalgam terror attackterror attack in pahalgampahalgam terrorist attackpahalgam attackpahalgam tourist attackpahalgam terror attack livepahalgamterror attackjammu kashmir terror attackpahalgam terror attack todaykashmir terror attackpehalgam terror attacktourist attack pahalgamterror attack pahalgampahalgam attack newsterror attack in kashmirpahalgam attack liveterror attack in jammu kashmirpahalgam attack terroristsbanned 16 youtube channels16 yt channels banned in indiachannel 4 newspakistani youtube channels banchannel 24pak tv channeltwitch almost bannedchannel 24 liveindia bans pakistani yt channelsbanned twitch streamerssocial media accounts bannedtwitch clips that got streamers bannedstreamer banned liveclips that got streamers bannedtwitch streamer banned on streamtwitch streamers getting bannedstreamers getting bannedyoutube news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.