✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर : झारखंड के 60 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिलेंगे 3 माह का नमक और चीनी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:10:25 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है. राज्य के 60 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को तीन महीने का नमक और चीनी देने का ऐलान किया गया है. बता दें कि यह अप्रैल, मई और जून महीने के लिए दिया जाएगा. इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने नमक और चीनी खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. साथ ही झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (Jharkhand State Food and Civil Supplies Corporation Limited) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही यानी कि अप्रैल से जून के लिए नमक और चीनी खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत विभाग 27 हजार क्विंटल चीनी और 1,95,000 क्विंटल फ्री फ्लो आयोडीन युक्त नमक खरीदेगा.

गौरतलब है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सरकार हर महीने गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया कराती है, जिससे देश के करोड़ों गरीब लोगों का पेट भरता है. सरकार की तरफ से राशन कार्डधारियों को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज उपलब्ध कराया जाता है. इस सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड होना जरूरी है. इस योजना के तहत देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन दिया जाता है.

जानिए किस प्रमंडल के लिए कितने चीनी की होगी खरीद

पलामू प्रमंडल- 2701 क्विंटल

उत्तरी छोटानागपुर- 7527 क्विंटल

दक्षिणी छोटानागपुर- 5959 क्विंटल

कोल्हान प्रमंडल- 5557 क्विंटल

संताल परगना- 5069 क्विंटल

जानिए किस प्रमंडल के लिए कितने नमक की होगी खरीद

किस प्रमंडल के लिए कितने नमक की खरीद

पलामू प्रमंडल- 9076.42 क्विंटल

उत्तरी छोटानागपुर- 22078.67 क्विंटल

दक्षिणी छोटानागपुर- 11473.66 क्विंटल

कोल्हान प्रमंडल- 11179.78 क्विंटल

संताल परगना- 14544.4 क्विंटल

15 जुलाई तक राशन कार्ड से आधार लिंक करना जरूरी

सरकार की ओर से राशन कार्ड के नियमों में बदलाव किया गया है. जिसके तहत राशन कार्ड को आधार से लिंक करना और दस्तावेज जमा करना अनिवार्य हो गया है. इन सभी जरूरी कामों को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, यानी अगर आपने 15 जुलाई तक ये सभी जरूरी काम पूरे नहीं किए तो आपका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा.

सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि जिन लोगों का आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं है या फिर उनका मोबाइल नंबर राशन कार्ड से नहीं जुड़ा है, उनके राशन कार्ड 15 जुलाई तक रद्द कर दिए जाएं. कई ऐसे फर्जी लोग हैं, जिनके पास एक ही परिवार के कई लोगों के अलग-अलग राशन कार्ड हैं. सरकार अब ऐसे लोगों के साथ-साथ लाभार्थियों पर भी कार्रवाई करने के मूड में है.

Tags:jharkhand news ration card jarijharkhand ration card new updateration card jharkhandjharkhand ration cardjharkhand ration card format kaise banayeration card ekyc jharkhandjharkhand ration card ekycration card newsjharkhand ration card latest updatejharkhand ration card kyc kaise karejharkhand me kitna parkar ka ration card hota hai.jharkhand aahar jharkhand ration card applytelangana ration card latest newsration card latest newslatest news | how to apply ration cardration card jharkhandration card jharkhand newsjharkhand new ration cardjharkhand ration card listration card list jharkhandjharkhand green ration cardjharkhand news ration card jariration card download jharkhandjharkhand ration card updatejharkhand ration card onlinejharkhand ration card statusjharkhand ration card new listprintout of ration card jharkhandjharkhand new ration card applyration carde ration cardap ration cardts ration cardration cardsnew ration cardbpl ration cardration card kycfee ration cardpvc ration cardration card 2025ration card ekycration card listration card e kycration card i kycap ration cardsap new ration cardration card applyration card printsmart ration cardration card checkration card guideapply ration cardnew ration cardsration card updateration card onlineration card ma e kycration card status

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.