✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: इस दिन से खाते में आनें लगेगी मंईयां योजना की 9वीं और 10वीं किस्त, जानें लें पूरी जानकारी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:37:08 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी है. अब उन्हें जल्द ही दो महीने की राशि 9वीं और 10वीं किस्त का भुगतान जल्द ही किया जाएगा. क्योंकि एक तरफ सरकार ने फंड रिलीज कर दिया है तो दूसरी तरफ महिला बाल विकास विभाग के सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्त को पत्र लिखकर जल्द ही मंईयां के खाते में पैसे भेजने का आदेश दिया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 18 मई से सभी लाभुकों के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे.

आपको बता दें कि झारखंड की बेटियां लंबे समय से इस बात का इंतजार कर रही थीं कि पैसा कब पहुंचेगा. विपक्ष भी इस सवाल का जवाब तलाश रहा था और सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब विभाग ने पैसे आवंटित कर दिए तो इस सवाल का जवाब अपने आप मिल गया. अब जिला इस तैयारी में लगा है कि कैसे एक साथ सभी को पैसे भेजे जाएं.

विभाग ने कहा है कि बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग लगातार योजना को चलाने के लिए काम कर रहा है. इसमें कई त्रुटियां हुई हैं, जिसकी वजह से देरी हो रही है, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी चीजें ठीक हो रही हैं. बेटियों और बहनों के खाते में समय पर पैसे पहुंचेंगे. इसके लिए रोड मैप तैयार किया गया है कि कैसे सभी बेटियों और बहनों को महीने की 15 तारीख को उनके खाते में पैसे मिल जाएं.

जानिए मईयां सम्मान योजना के लिए क्या है पात्रता

  • मंईयां सम्मान योजना का लाभ झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा.
  • इस लाभ को पाने के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं.
  • करदाता महिलाओं को यह लाभ नहीं दिया जाएगा.
  • महिला के परिवार में आयकरदाता सदस्य या सरकारी कर्मचारी होने पर भी महिला को इसका लाभ नहीं मिलेगा.
  • आवेदक महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख से कम नहीं होनी चाहिए और घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए.
  • आवेदन करने वाली महिला का एक ही खाता होना चाहिए.
  • बैंक खाते में डीबीटी चालू होना चाहिए.
  • आवेदक महिला द्वारा आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारी सही होनी चाहिए.
Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana updatemaiya samman yojana newsmaiya samman yojana latestmaiya samman yojana paymentmaiya samman yojana installmentmaiya samman yojana 9th installmentmaiya samman yojana 2500maiya samman yojana statusmaiya samman yojana eligibilitymaiya samman yojana schememaiya samman yojana beneficiarymaiya samman yojana progressmaiya samman yojana benefitsmaiya samman yojana official updatemaiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana 9th kist datemaiya samman yojana payment statusmaiya samman yojana online checkmaiya samman yojana payment listmaiya samman yojana scheme detailsmaiya samman yojana official websitemaiya samman yojana latest newsmaiya samman yojana government scheme

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.