✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: कुंभ नहाकर लौट रहे रांची और रामगढ़ के चार युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:24:18 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : कुंभ नहाकर लौट रहे रांची और रामगढ़ के चार युवकों की मौत सड़क हादसे में हो गई. घटना मंगलवार की देर रात करीब दो बजे की बतायी जाती है. कार में कुल सात लोग सवार थे. मरने वालों में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा के भदानीनगर क्षेत्र का अभिषेक ओझा, चालक सनाउल्ला, भुरकुंडा का सौरव गुप्ता और रांची के अभिषेक सिंह शामिल है. इसके अलावा रोहित, आकाश, रूपेश गंभीर रूप से घायल हैं. सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जाता है कि कार में सवार लोग दो दिन पहले भुरकुंडा से प्रयागराज कुंभ के लिए गए थे. सभी आपस में दोस्त हैं. मंगलवार की देर रात करीब दो बजे प्रतापगढ़ के पास इनकी कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे एक घर में जा घुसी. गनीमत रही कि घर में सो रहे परिजनों को कुछ नहीं हुआ. घटना की सूचना के बाद परिजन प्रयागराज के लिए निकल चुके हैं. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का नंबर जेएच 02 एटी 3501 है. जानकारी के अनुसार, सभी कुंभ से स्नान कर अयोध्या जा रहे थे. इसी दौरान चालक सनाउल्लाह को झपकी आ गई. इसके बाद गाड़ी असंतुलित होकर रोड के नीचे एक घर में जा घुसी.

 

Tags:aciident newsFour youthsdiedFour youths from Ranchi and Ramgarhmaha kumbhmaha kumbh 2025kumbh melakumbhmaha kumbh melakumbh mela 2025maha kumbh mela 2025returning home from kumbhmaha kumbh 2025 bathsacred bath kumbh melakumbh 2025maha kumbh mela prayagraj 2025kumbh mela newsprayagraj kumbhmaha kumbh mela at prayagraj in 2025kumbh mela prayagrajspiritual masterkumbh mela bathing ghatskumbh mela ritualsspiritual awakening kumbhganga river bathsacred bath ganga3 seriously injured

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.