✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खबर, झारखंड के 52 लाख महिलाओं को इसी हफ्ते मिलेंगे मई माह की राशि

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:12:00 AM

टीएनपी (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना अगले किस्त का इंतजार कर रही लाभुकों के लिए बड़ी खबर है. झारखंड के 52 लाख महिलाओं को इसी हफ्ते मई माह की राशि (2500 रुपये) भेजी जाएगी. इसको लेकर सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी किया है. जिलों को मई माह की राशि के भुगतान के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द राशि हस्तांतरित करने का आदेश दिया गया है. इसके लिए जिला स्तर पर पूरी तैयारियां कर ली गई.

केवल इन लोगों को मिलेगी ₹2500 की राशि

मंईयां सम्मान योजना के तहत 10वीं किस्त का पैसा उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका आवेदन सही तरीके से हुआ होगा और जिनके दस्तावेजों में कोई गलती नहीं है. अगर आपके आवेदन में कोई त्रुटि है तो इस बार किस्त आपके खाते में नहीं आएगी. इसलिए जरूरी है कि महिलाएं समय-समय पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करती रहें और जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी पंचायत या सीएससी सेंटर पर जाकर फॉर्म में त्रुटि को ठीक कराएं.

इसी हफ्ते लाभुकों के खाते में राशि आने की उम्मीद

उम्मीद है कि जुलाई के पहले हफ्ते में 50 लाख लोगों को पैसे भेज दिए जाएंगे. संभव है कि 2 से 10 जुलाई के बीच सभी के खाते में पैसे पहुंच जाएं. सभी जिला अधिकारियों को योजना की किस्त समय पर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं. अब जिला अपने पात्र लाभुकों को पैसे भेजने की तैयारी में जुट गया है. ताकि जब विभाग किस्त भेजने की हरी झंडी दे तो उसमें देरी न हो, बस एक क्लिक पर डीबीटी के जरिए सभी के खाते में पैसे पहुंच जाएं. इस पूरी प्रक्रिया पर बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की नजर है. विभाग सभी जिलों पर नजर रख रहा है. ताकि किसी को योजना की किस्त मिलने में कोई परेशानी न हो.

इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेंगे रूपये

मंईया सम्मान योजना के तहत पहले चरण में जिन 12 जिलों की महिलाओं को 10वीं किस्त दी जा रही है, उनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं. इन जिलों की महिलाओं को सबसे पहले भुगतान इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इन इलाकों में आवेदन की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई थी और दस्तावेजों का सत्यापन भी समय पर हो गया था.

विभाग की गाइडलाइन के आधार पर भेजी जाएगी राशि

योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जाएगी. आपका आधार बेस्ड सिंघल बैंक खाता होना अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए. योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. यानी योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हों. ऐसे में आपकी किस्त खाते में भेज दी जाएगी.

51 लाख महिलाओं को मिली अप्रैल माह की राशि

राज्य की करीब 51 लाख महिलाओं को अप्रैल माह की राशि दे दी गयी है. इस योजना के लाभुकों को 2500 रुपये प्रतिमाह दिये जाते हैं. महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस योजना के लिए जिलों को नवंबर माह तक 96 अरब नौ करोड़ रुपये आवंटित किये हैं.

 

Tags:maiya samman yojnamaiya samman yojna 2024maiya samman yojna 2500maiya samman yojna sudharmaiya samman yojna jharkhandmaiya samman yojna new updatemaiya samman yojna ka paisamaiya samman yojanamaiya samman yojna adhar linkmaiya samman yojna form fil upmaiya samman yojna tisri kistmaiya samman yojna ka naya updatemaiya samman yojna latest newsmaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojna chauthi kistmaiya samman yojna ka paisa nahi milamaiya samman yojana new updatemaiya samman yojana latest updatemaiya samman yojnamaiya samman july updatemaiya yojana updatemaiya yojana new updatemaiya samman yojana 2500maiya samman yojana 2024maiya samman yojana listmaiya samman yojana 9 kistkab milega paisa maiya samman yojna kamaiya samman yojana 9th installment datemaiya samman yojana 11 kistmaiya samman yojana noticemaiya samman yojana 10 kistmaiya samman yojana new list

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.