✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खबर, आवेदन में हुई गड़बड़ी का आज से होगा सुधार, खुल गया पोर्टल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:35:58 PM

रांची (RANCHI) : मंईयां योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल मंईयां योजना के लाभुकों के आवेदन में हुई गड़बड़ी का आज से सुधार होने लगा है. मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट आज से खुल गई है. बता दें कि इतने दिनों से वेबसाइट बंद थी, जिसके कारण नए लाभार्थियों के नाम सूची में दर्ज नहीं हो पा रहे थे. साथ ही पूर्व में किए गए आवेदनों में त्रुटियों का निराकरण भी बाधित हो रहा था.

वेबसाइट बंद होने से प्रखंड कार्यालयों में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़

वेबसाइट बंद होने के कारण विभिन्न जिलों और ब्लॉक कार्यालयों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी. कई महिलाएं अपने लंबित आवेदनों को लेकर चिंतित हैं, त्रुटी में सुधार नहीं होने से सभी परेशान रहीं. जिन लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं या खाते की जानकारी जैसे बैंक खाता संख्या और IFSC कोड गलत हैं. इस वजह से कई खातों में राशि नहीं पहुंची. वेबसाइट के दोबारा चालू होने के बाद लंबित आवेदनों के समाधान और नए लाभार्थियों के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. योजना में नए लाभार्थियों को शामिल करने के बाद उन्हें ₹2500 की राशि मिलनी शुरू हो जाएगी.

सीओ-बीडीओ को मिला नया लॉगइन

सामाजिक सुरक्षा कोषांग झारखंड की नई गाइडलाइन के अनुसार सीओ-बीडीओ का अपना लॉगइन मिल गया है. इधर, मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के खाता नंबर जांच में डुप्लीकेट पाए जा रहे हैं. कई ऐसे खाते मिल रहे हैं, जिनके नंबर का उल्लेख एक से अधिक महिलाओं ने अपने आवेदन में किया है. कई ऐसे खाते भी मिल रहे हैं, जिनमें महिलाएं सरकार की अन्य योजनाओं की राशि निकाल रही हैं. इन खातों में डुप्लीकेसी पाए जाने के बाद योजना की राशि का आवंटन रोक दिया गया है.

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandmukhyamantri maiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanajharkhand maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojana online applymukhyamantri maiya samman yojana statusmaiya yojana 2500 kab milegamukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana teesra kist kab aaegamaiya yojana panchwa kist kab aaegamaiya samman yojana new updatemaiya samman yojana ka paisa kab milegahemant sorenhemant soren news livemaiya samman yojana installmentmaiya samman yojana listhemant soren newsmaiya samman yojnamaiya samman yojana paisahemant soren maiya samman yojanahemant soren on maiya samman yojnamaiya samman yojana hemant sorenmaiya samman yojana 2500maiya samman yojana 2025मंईयां सम्मान योजनामंईयां योजनाझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामैया सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना घोटालामंईयां सम्मान योजना झारखंडjharkhand मंईयां सम्मान योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्तमंईयां सम्मान योजना पर सियासत जारीझारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2025मंईयां सम्मानझारखण्ड मईया सम्मान योजना 2025झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजनारांचीहेमंत सोरेन

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.