✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खबर: स्थापना दिवस से पहले खाते में गिरने लगेगी 16वीं किस्त, सरकार ने दिया आदेश

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:49:55 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अक्टूबर का महीना खत्म होते ही महिलाओं को अब मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त यानी 16वीं किस्त का इंतज़ार है. ऐसे में  मंईयां योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. सरकार ने आदेश दिया है कि झारखंड स्थापना दिवस से पहले महिलाओं के खातों में 16वीं किस्त भेज दी जाए. इस आदेश के के बाद संभावना जताई जा रही है कि नवंबर के पहले हफ्ते में किस्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी, यानी महिलाओं को 10 नवंबर से पहले किस्त मिलने की उम्मीद है.

हालांकि, महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द ही आधिकारिक तारीख की घोषणा करेगा. सरकार ने इस बार भी डीबीटी प्रणाली के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. जिन महिलाओं को पिछली बार भुगतान प्राप्त करने में दिक्कत हुई थी, उन्हें अतिरिक्त राशि के साथ यह धनराशि मिलेगी. अगर आपने अपने बैंक खाते को आधार और डीबीटी से लिंक कर लिया है, तो 16वीं किस्त बहुत जल्द आपके खाते में जमा हो जाएगी.

16वीं किस्त पाने के लिए ये काम करना है जरूरी

मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त प्राप्त करने के लिए महिलाओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक खाता डीबीटी सक्षम हो. अगर डीबीटी सक्रिय नहीं है, तो इसे तुरंत सक्रिय करने के लिए अपनी नज़दीकी बैंक शाखा में जाएं. जिन महिलाओं के आवेदन लंबित हैं, उन्हें भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यह प्रक्रिया इसलिए ज़रूरी है ताकि सरकार यह सुनिश्चित कर सके कि आवेदन सही और त्रुटिरहित है.

जिन महिलाओं का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है, उन्हें राशि हस्तांतरण में किसी भी समस्या से बचने के लिए यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लेनी चाहिए. यदि किसी लाभार्थी का मोबाइल नंबर उनके बैंक खाते में पंजीकृत नहीं है, तो उसे अपडेट करना भी ज़रूरी है ताकि भुगतान की जानकारी एसएमएस के ज़रिए मिल सके.

इन महिलाओं को 16वीं किस्त में मिलेंगे ₹5,000

मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त में कुछ लाभार्थी महिलाओं को ₹5,000 की एकमुश्त राशि मिलेगी. यह राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जिन्हें पिछली किस्त, यानी 15वीं किस्त नहीं मिली थी. सरकार ने पिछली किस्त से चूकी महिलाओं को दोनों किस्तें देने का फैसला किया है, ताकि कोई भी महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे. वहीं, इस बार भी उन महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि हस्तांतरित की जाएगी, जिन्हें पहले से ही नियमित भुगतान मिल रहा है.

 

Tags:maiyan samman yojnamaiya samman yojnamaiyan samman yojanamaiya samman yojna 2500maiya samman yojna rashimaiya samman yojna sudharmaiya samman yojna jharkhandmaiya samman yojna new updatejharkhand maiyaa samman yojnamaiya samman yojna new instalmentmaiyaan samman yojanamukhymantri maiya samman yojnamaiya samman yojanamaiya samman yojna form fil upmaiya samman yojna kab milegamainiyan samman yojanamaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojna 9th instalmentmaiya samman yojna new updatemaiya samman yojana updatemainiyan samman yojana updatemaiya samman yojana new updatemaiyan samman yojnamaiyaa samman yojana latest updatemaiya yojna new updatemaiya yojna 16th kistmaiya samman yojana 15th kistmaiya samman yojna 9th kist kab milegamaiya samman yojana 16 kistmaiya samman yojana ka 15th kistmaiya samman yojana 15 kistmaiya yojana 16th kistmaiya smman yojna 16wa kistmaiya samman yojana 16th installmentmaiya samman yojana 14th kist kab aayegamaiya samman yojana 16 kist kab aaega

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.