टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज देश के 95% लोगों के पास अपना आधार कार्ड है.यूआईडीएआई की ओर से लोगों की सुविधा के लिए समय-समय पर अपडेट जारी किए जाते है, ताकि लोगों की पहचान सुरक्षित रहे और उन्हें हर वह सुविधा मिल सके जो वे चाहते है. आज आधार कार्ड एक ऐसा पहचान पत्र बन चुका है जिसके बिना स्कूल-कॉलेज में एडमिशन से लेकर बैंक में खाता खुलवाना, या सरकारी योजनाओं का लाभ लेना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी आधार यूजर है तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट UIDAI की ओर से जारी किया गया.
mAadhaar ऐप को लेकर बड़ी घोषणा
अब यूआईडीएआई की ओर से mAadhaar ऐप को लेकर बड़ी घोषणा की गई है, जहां अब पुराना आधार ऐप बंद किया जाएगा, वहीं इसकी जगह नया आधार ऐप लॉन्च किया जाएगा. यूआईडीएआई का कहना है कि नया आधार ऐप पहले से ज्यादा सुरक्षित और बेहतर रहेगा, जहां आपके डेटा से कोई भी छेड़छाड़ नहीं कर सकता है. ऐसे में चलिए आपको बता देते है नया आधार ऐप कैसे काम करेगा और आपको कौन-कौन सी नई सुविधाएं मिलेंगी.
Aadhaar App को पहले से ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट
आपको बताएं कि नए Aadhaar App को पहले से ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाया गया है.इसमे QR code के जरिए पहचान साझा करने, Face Authentication, biometric lock और limited information sharing जैसे फीचर्स मिलेंगे.इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स अपनी पूरी Aadhaar डिटेल साझा किए बिना केवल जरूरी जानकारी ही किसी के साथ शेयर कर पाएंगे.
बिना इंटरनेट के भी वेरिफिकेशन की सुविधा
इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि अब होटल, एयरपोर्ट या किसी भी जगह पर Aadhaar की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. यूजर सिर्फ QR कोड स्कैन करके अपनी पहचान जल्दी और सुरक्षित तरीके से वेरिफाई कर पाएंगे. साथ ही यह ऐप बिना इंटरनेट के भी वेरिफिकेशन करने की सुविधा देगा.वही इसके साथ ही नए ऐप में एक ही मोबाइल पर 5 लोगों तक के Aadhaar प्रोफाइल जोड़े जा सकते है.इसके साथ ही इसमें मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखने और बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक करने जैसे कई आसान फीचर्स भी मिलेंगे.
डाउनलोड और लॉगिन कैसे करें ?
चलिए आपको बता देते है नया ऐप आप कहां से हो कैसे डाउनलोड कर सकते है.नया Aadhaar App डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store खोलें और “Aadhaar” सर्च करें, फिर ऐप के डेवलपर में UIDAI जरूर चेक करें, इसके बाद ऐप इंस्टॉल करके Aadhaar नंबर और OTP से लॉगिन करें और आखिर में Face Authentication पूरा करने के बाद नया PIN सेट करें.