✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर : उमस भारी गर्मी में AC चलकर सोया परिवार, अचानक हुआ ब्लास्ट और एक ही झटके में तीन पीढ़ियां खत्म, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 11:24:28 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक भीषण अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी. एक रिहायशी इमारत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसमें कम से कम 9 लोगों की जान चली गई. इस हादसे ने कई परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया और इलाके में गहरा शोक फैला दिया. फायर कंट्रोल रूम को सुबह करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद दमकल विभाग की 14 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं. अधिकारियों के अनुसार, आग बी-13 नामक इमारत की दूसरी मंजिल से शुरू हुई और धीरे-धीरे पूरे भवन में फैल गई. दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:25 बजे आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था.

इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया. मृतकों में 60 वर्षीय अरविंद जैन, उनकी पत्नी अनीता जैन, बेटा निशांत जैन, बहू आंचल जैन और डेढ़ साल का मासूम आकाश जैन शामिल हैं. इस दर्दनाक घटना में एक साथ दादा-दादी, माता-पिता और बच्चा, तीनों पीढ़ियां खत्म हो गईं. इसके अलावा, पहली मंजिल पर रहने वाली 45 वर्षीय शिखा जैन भी आग की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठीं. वहीं तीसरी मंजिल पर रहने वाले एक अन्य परिवार के तीन सदस्य, नितिन जैन, उनकी पत्नी शैलेय जैन और बेटा सम्यक जैन, भी इस हादसे में नहीं बच सके. बताया जा रहा है कि आग लगने के समय अधिकांश लोग सो रहे थे, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया.

हालांकि राहत और बचाव कार्य के दौरान दमकल और पुलिस टीमों ने मिलकर करीब 14 से 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन पुलिस ने फिलहाल किसी के अंदर फंसे होने की पुष्टि नहीं की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह एसी में ब्लास्ट हो सकता है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. चार मंजिला इस इमारत में कुल आठ फ्लैट थे. फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है और कूलिंग व सर्च ऑपरेशन जारी है. इस भयावह घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा सके.

Tags:big newsbreaking newsdelhi blastdelhi AC blastAC blast newsvivek bihar newsdelhi vivek biharnational newsblast newsaccident newsmajor accident news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.