✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: सोशल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ इंडिया के दफ्तर पहुंची ED की टीम

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:48:41 PM

रांची/पाकुड़ (RANCHI/PAKUR) : प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार को पाकुड़ पहुंची. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पिछले 35 मिनट से मौलाना चौक के पास स्थित सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यालय पर छापेमारी कर रही है. आपको बता दें कि सुबह 11 बजे ईडी की टीम दर्जनों जवानों के साथ मौलाना चौक पहुंची और एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष हजेला शेख के कार्यालय पर छापेमारी की. छापेमारी कर रहे ईडी के अधिकारी एसडीपीआई कार्यालयों में दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं. मालूम हो कि हाल ही में ईडी ने एसडीपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी को सोमवार की शाम दिल्ली एअरपोर्ट से गिरफ्तार किया था, जिसका संगठन ने बुधवार को शहर में विरोध प्रदर्शन रैली निकाला था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय के निर्देश पर ईडी की टीम आज देश के कई जिलों और राज्यों में एसडीपीआई के कार्यालयों पर छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

 

 

 

Tags:state of the unionsocial democratic party of indiademocratic partypopular front of indiaindia factory of the worlddemocratic responsepresident of the united statesthe democratic partyprevention of money laundering actstate of emergencyEDpakur news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.