✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: जन सुराज के दबंग नेता दुलारचंद यादव की हत्या,गोली मारने के बाद गाड़ी से कुचला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:59:29 AM

मोकामा(MOKAMAH):बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को क्षेत्र के टाल इलाके में जनसुराज पार्टी के नेता पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव पर हमला किया गया. बताया जा रहा है कि यह हमला चुनावी विवाद को लेकर हुआ है.

इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

घायल दुलारचंद यादव को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है.इस बार मोकामा विधानसभा सीट राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक मानी जा रही है. यहां से जेडीयू (JDU) ने बाहुबली नेता अनंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राजद (RJD) से पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मैदान में है. दोनों परिवारों का दशकों से इस क्षेत्र में राजनीतिक प्रभाव रहा है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.

पुलिस ने नहीं की है अधिकारिक पुष्टि

सूत्रों के अनुसार, यह घटना मोकामा टाल क्षेत्र के खुशहालचक और बसावनचक गांवों के आसपास हुई. हालांकि पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.घटना के बाद जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने इसे “चुनावी रंजिश में हुआ हमला” बताया उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी दलों के समर्थक चुनावी माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है.यह साफ तौर पर हमें डराने और जनता को भ्रमित करने की कोशिश है, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे, घटना के बाद मोकामा और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है.

पुलिस की अतिरिक्त टीमों को संवेदनशील इलाकों में तैनात

 पुलिस की अतिरिक्त टीमों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है.राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मोकामा में इस बार मुकाबला बेहद कांटे का है और जैसे-जैसे चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है, राजनीतिक रंजिश और माहौल दोनों गरमाते जा रहे है.

Tags:akku yadav murder videodular chand yadavdularchanddularchand ganakatihar murder caseelvish yadav manisha ranimulayam singh yadav deathmulayam singh yadavharihar yadavaarti aur chotu ka gana anil yadavkanhaiya yadavmass murder in katiharlalu yadavlalu prasad yadavlalu yadav speechbhumihar vs yadavmurder newschhotu yadav hatyakand raniganjtejashwi yadav on bihar liqour banbihar crime tejashwi yadavakku yadav ki kahanichhotu yadav ke maair delkailalu yadav rabri devi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.