✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: झारखंड में उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, दो रुपए प्रति यूनिट तक महंगी हो सकती है बिजली

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:03:38 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आप बिजली का झटका खाने के लिए मानसिक तौर से तैयार रहें. राज्य में जल्द ही बिजली की नई दर लागू होनेवाली है. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) की ओर से इसको लेकर पूरा खाका तैयार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि नई बिजली टैरिफ की घोषणा 30 अप्रैल तक की जा सकती है. ऐसा इसलिए कि एक मई से राज्य में बिजली की नई दरें पूरी तरह से लागू की जा सके.

मई महीने से बिजली महंगी होने की संभावना है. इस बात का फैसला आयोग की ओर से लगातार चल रही बैठक में लिया जा चुका है. बताया जा रहा है कि जैसे ही टैरिफ ड्राफ्ट की प्रक्रिया पूरी होगी, नई दर की घोषणा कर दी जाएगी. आपको बताते चलें कि सरकार की ओर से करीब एक साल से बिजली की दर में इजाफा नहीं किया गया है. इस बार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 2 रुपये तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.

वर्तमान में घरेलू बिजली दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट है, जिसे बढ़ाकर 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है. इसके साथ ही फिक्स्ड चार्ज भी 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह करने की बात सामने आ रही है. अगर यह फैसला एक मई से लागू हो जाता है तो लाखों उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ सकता है.

Tags:jharkhand electricity rate per unitjharkhand bijli bill per unit rate 2021jharkhand bijli bill per unit rate 2020jharkhand bijli bill per unit rate in 2021bijli bill per unit rate in jharkhand 2022electricity bill per unit rate in jharkhandelectricity unit rate in jharkhand 2022per unit rate jharkhandhow to calculate electricity billuttar pradesh electricity rate per unit 2023what is the cost of 1unit electricity in jharkhandbijli bill per unit rate in jharkhandbijli bill per unit rate in jharkhand 2023jharkhand bijli bill check kaise karesubscribe on electricity bill in jharkhandjharkhand bijli bill online paymentelectricity billnew electricity connection in jharkhandjharkhand bijli bill kaise check karejharkhandhow to check electricity billpay electricity bill in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.