☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर : हाईकोर्ट से सीएम हेमंत को मिली बड़ी राहत, निचली अदालत की कार्रवाई पर लगी रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर : हाईकोर्ट से सीएम हेमंत को मिली बड़ी राहत, निचली अदालत की कार्रवाई पर लगी रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड हाईकोर्ट में आज वर्ष 2014 में चुनाव के आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुनवाई हुई. जस्टिस एसके द्विवेदी ने इस मामले मे सुनवाई की. कोर्ट ने सीएम हेमंत सोरेन पर इस मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है. वहीं अदालत ने राज्य सरकार को इस मामले में प्रति शपथपत्र दाखिल करने को कहा है. जबकि प्रार्थी की ओर से आचार संहित उल्लंघन करने को लेकर दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की है. अब इस मामले में 21 नवंबर को अगली सुनवाई की जाएगी.

2014 में चुनाव प्रचार के दौरान दर्ज किया गया था मामला

बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन की ओऱ से झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की गई थी. उनके द्वारा बताया गया था कि साल 2014 में वे अपने पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने गए थे. उस दौरान उनपर आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया था. यह मामला पूर्वी सिंहभूम की निचली अदालत में चल रहा है. मुख्यमंत्री ने निचली अदालत में चल रही कार्रवाई औऱ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की है.

पश्चिमी सिंहभूम में दर्ज है मामला

मुख्यमंत्री ने जिस मामले को निरस्त करने की मांग की है व पश्चिमी सिंहभूम के आदित्यपुर थाना में दर्ज है. दर्ज प्राथमिकी में हेमंत सोरेन को आईपीसी की धारा 188, 506 और 125 आरपी एक्ट (रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट) की धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है.

 

Published at:17 Oct 2023 01:32 PM (IST)
Tags:jharkhan newsjharkhand breaking newsjharkhand high courthigh court newscm hemant got big reliefcode of conductmodel code of conductcode of ethicswhat is code of conductmodel code of conduct violationcode of conduct meaningcode of conduct trainingcode of conduct violationviolation of code of conductviolation of code of conduct newscode of conduct and ethics for employeesviolation of code of conduct in koriyawhat is model code of conductmodel code of conduct indiabjp model code of conductexplain model code of conductcm hemant code of conduct case
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.