✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: पलामू में हुए मुठभेड़ के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में जारी किया हाई अलर्ट, कल शहीद हुए थे दो जवान

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:38:14 PM

रांची (RANCHI) : गुरूवार की सुबह पलामू में हुए मुठभेड़ के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है. वहीं संवेदनशील इलाकों में सघन अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा बल जंगलों में नक्सली ठिकानों में जुटे हैं. वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों से सहयोग करने की अपील की है.

बताते चलें कि बुधवार की देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव के पास TSPC के टॉप कमांडर शशिकांत के दस्ते के साथ भीषण मुठभेड़ हुई. जिसमें दो जवान शहीद हो गए. वहीं एक की हालत गंभीर है. उसका इलाज MMCH में किया जा रहा है. इस पूरे मुठभेड़ पर पलामू DIG नौशाद आलम ने बताया कि पलामू के मनातू इलाके में टीम सर्च अभियान चला रही थी. इसी बीच TSPC के शशिकांत के दस्ते के साथ मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ करीब 15 मिनट तक चली जिसके बाद सर्च अभियान चलाया जा रहा है. मुठभेड़ के बीच नक्सली जंगल का फायदा उठा कर भाग निकले. जिसके बाद पुलिस पूरे इलाके क घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रही है. मुख्यालय से अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है.

जानिए मुठभेड़ की पूरी कहानी

बताया जा रहा है कि जगह-जगह करम पर्व मनाया जा रहा था. इसी बीच पलामू एसपी को टीएसपीसी नक्सली संगठन के शीर्ष कमांडर शशिकांत की गतिविधियों की जानकारी मिली. बताया गया कि वह मनातू के केदल जंगल स्थित अपने घर पूजा करने पहुंचा है. इसके बाद नक्सल ऑपरेशन शुरू किया गया. एसपी जिला मुख्यालय से क्यूआरटी के साथ ऑपरेशन के लिए रवाना हुए. शशिकांत के गांव पहुंचे. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. लेकिन जैसे ही टीम उसके घर के पास पहुंची, नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी.

इसके बाद जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई तेज कर दी. सामने से एके47 जैसे घातक हथियारों से गोलियां चलाई जा रही थीं. इसमें पहली गोली एएसपी के बॉडीगार्ड को लगी. इसके बाद भी वह लड़ते रहे. मोर्चे पर डटे रहने के कारण उन्हें ज्यादा गोलियां लगीं. बताया जा रहा है कि करीब 9 गोलियां उस जवान को लगीं. इसके बाद एक और जवान को सीधे सिर में गोली लगी. जिससे वे दोनों शहीद हो गए. वहीं एक जवान घायल है, जिसका इलाज पलामू के एमएमसीएच में चल रहा है.

 

 

Tags:Martyrdom of two soldiers in Palamu: Who is responsible? Why did intelligence failure happen despite Finance Minister's warningpalamu naxal encounternaxal encounter in palamunaxalites encounter in palamunaxali encounterpalamu encounterencounter in palamupalamu me encounterpalamu police encounterpolice encounter palamunaxalite encounterjharkhand naxali encounterpalamu encounter updategumla naxalite encounterencounter with naxalitepalamu police maoist encountercpi maoist encounter palamugumla naxalite encounter newspalamu maoist encounter todaynaxal encounterpalamu naxalite clashencounter between palamu police and tspcmedininagar police encounternaxalite and police encounterpolice encounter in medininagarencounter with tspc naxaliteencounter with tspc naxalitespolce naxal encountertspc and police clashpolice-naxalite encounterencounterpolice counterattackts policenaxalites encounterts police resultsts police updatests police constableJharkhand newsjharkhand newsthenewspostlatest newsbreaking newsindia newsAfter the encounter in PalamuJharkhand Police Headquartershigh alert in all districts

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.