✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: 15 साल बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री का छूटा सरकारी आशियाना, भावुक हुए आजसू सुप्रीमो

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:30:31 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आयी है. जहां, आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है. जानकारी के मुताबिक सुदेश महतो अब बुकरू स्थित आदर्श नगर में रहेंगे. बता दें कि सुदेश महतो पिछले 15 सालों से कांके रोड स्थित सरकारी बंगला नंबर 5, में रह रहे थे, जिसे अब खाली कर दिया है. आपको बता दें कि दिसंबर 2023 में भवन निर्माण विभाग ने निर्देश जारी किया था कि यह बंगला अब अस्थायी तौर पर मुख्यमंत्री आवास सह आवासीय कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा. इसलिए इसे खाली करना होगा.

बंगला खाली करने को लेकर कई बार भेजे गए थे नोटिस

सरकार की ओर से सुदेश महतो को बंगला खाली करने के लिए कई बार रिमाइंडर भेजा था. इस सरकारी बंगले में सुदेश महतो करीब 15 साल तक अलग-अलग समय में राज्य सरकार के मंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री तक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वे इसी सरकारी आवास से पार्टी की गतिविधियों का संचालन भी करते थे. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसलिए भवन निर्माण विभाग ने उन्हें मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों के लिए बने इस आवास को खाली करने का नोटिस भेजा था.

18 दिसंबर 2024 में भेजी गई थी पहली नोटिस

सुदेश महतो को सरकारी बंगला खाली करने को लेकर विभाग की ओर से अवर सचिव ने 18 दिसंबर 2024 को पहला नोटिस भेजा था. जानकारी के अनुसार इस बीच उन्हें आवास खाली करने के लिए अन्य रिमाइंडर भी भेजे गए. विभाग के अनुसार अंतिम रिमाइंडर की अवधि भी 15 मार्च को भेजा गया. जिसके तहत सुदेश महतो ने सरकारी बंगले को खाली कर दिया है.  

Tags:sudesh mahtoajsu supremo sudesh mahtosudesh mahatosudesh mahto ajsusudesh mahto newsajsu sudesh mahtosudesh mahto jharkhandsudesh kumar mahtoajsu supremo sudesh mahatosudesh mahto ajsu partysudesh mahto on bjpajsu chief sudesh mahtosudesh mahto interviewsudesh mahto opposition vs ndasudesh mahto videosudesh mahto tweetsudesh mahto on jmmranchi sudesh mahtosudesh mahto ajsu party videosudesh mahto giridihsupremo sudesh mahatoAJSU supremoDeputy Chief Minister left his government residence

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.