✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे तक पहुंची ACB, सुबह से शराब घोटाले में हो रही पूछताछ

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:31:05 AM

रांची (RANCHI) : बड़ी खबर झारखंड के वरिष्ठ अधिकारी IAS विनय चौबे से जुड़ी सामने आ रही है. झारखंड में हुए शराब घोटाले की जांच IAS विनय चौबे तक पहुंच गई है. जानकारी सामने आ रही है कि कथित शराब घोटाले में IAS अधिकारी विनय चौबे से एसीबी पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा कि शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आज सुबह करीब 11 बजे आईएएस विनय चौबे को उनके घर से अपने कार्यालय ले गई. वहां उनसे पूछताछ की जा रही है. एसीबी कार्यालय में संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह भी मौजूद है. विनय चौबे उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव हैं. बताते चलें कि शराब घोटाला कथित तौर पर उनके कार्यकाल में हुआ था.

बताते चलें कि ईडी छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी. जांच में पाया गया था कि कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने शराब कारोबारियों के साथ सिंडिकेट बनाकर छत्तीसगढ़ सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है. इस मामले में छत्तीसगढ़ ईडी ने वहां के आईएएस अफसरों समेत शराब कारोबारियों पर कार्रवाई की थी.

जांच के दौरान ईडी को पता चला था कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को अंजाम देने वाले सिंडिकेट ने झारखंड में भी नई उत्पाद नीति बनाई थी और झारखंड में भी शराब घोटाले को अंजाम दिया था. इस जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ ईडी ने विनय चौबे को समन जारी कर पूछताछ के लिए छत्तीसगढ़ बुलाया था. बताया जाता है कि विनय चौबे ने छत्तीसगढ़ ईडी की पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया था और ईडी को दिए गए बयान में कहा था कि नई उत्पाद नीति सरकार की सहमति के बाद लागू की गई थी. इसमें उसका कोई दोष नहीं है. इसके बाद झारखंड के एक व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसमें छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट पर झारखंड में योजनाबद्ध तरीके से शराब घोटाले को अंजाम देने का आरोप लगाया गया था. आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज इस प्राथमिकी को ईसीआईआर के रूप में दर्ज कर ईडी झारखंड ने मामले की जांच शुरू की थी. अक्टूबर 2024 में ईडी ने विनय चौबे, गजेंद्र सिंह समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की थी.

 

Tags:ias officered raids ias officer vinay chaubeyias vinay choubeyed raid in vinay choubeyvinay chaubeyias vinay chaubeyias vinay kumar chaubeyvinay kumar choubeyias vinay choubey raidias vinay kumar choubeyips officerias vinay kumar choubey resignsias officer raidvinay choudhary casevinay tiwari ipsACB reaches senior IAS officer Vinay Chaubeyliquor scamjharkhand liquor scamliquor scam in chhattisgarhchhattisgarh liquor scamliquor scam in jharkhandliquor 'scamconnection with chhattisgarh liquor scamliquor gatevinay choubeyscandal in jharkhandscam alertjharkhand scam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.