✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर: प्रेमी से हुई अनबन तो युवती ने खुद को लगा लिया आग, 90% झुलसी, रिम्स रेफर

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:22:15 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : रामगढ़ थाना क्षेत्र के महतो टोला की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आत्मदाह का प्रयास की. युवती को घायलावस्था में परिजनों और पड़ोसियों की मदद से रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार युवती 80 से 90% तक जल चुकी है. चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है.

सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है. एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच किसी मामले पर विवाद उत्पन्न हो गया. पूर्व में युवती  ने महिला थाना में अपने प्रेमी के विरुद्ध शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आवेदन दिया था. आवेदन पर कार्रवाई करते हुए महिला थाने में केस दर्ज किया गया था‌. इस संबंध में महिला थाना प्रभारी ने बताया युवती ने अपने प्रेमी के विरुद्ध महिला थाने में शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है. वहीं मामले को लेकर महिला थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह का कदम उठाना सही नहीं है. सभी को संयम से काम लेना चाहिए.

Tags:A girl attempted suicidelove affairjharkhand newssuicide attemptssuicide attempts final momentssuicide attempt survivorsurvivors of suicide attempts storiessurvivors of suicide attemptsboyfriendsuicideboyfriend experiencesuicide awarenessworld suicide prevention dayteen suicidesuicide asmr bfboyfriend roleplayroleplay boyfriendsuicide risk factorssuicide asmrboyfriend audionational suicide prevention monthwholesome boyfriendboyfriend comforts yousuicide prevention

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.