✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर:42 माओवादियों ने किया सरेंडर,हाई टेक हथियार के साथ पहुंचे डीजीपी ऑफिस,PLGA का  टॉप कमांडर भी शामिल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 10, 2026, 6:52:01 PM

TNPDESK: कमजोर होते नक्सलवाद को एक और झटका लगा है. शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस के सामने 42 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया.अपने साथ AK 47  जैसे हाई टेक हथियार लेकर डीजीपी कार्यालय पहुंचे. जहां सभी ने हथियार डाल दिया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी नक्सलियों का स्वागत किया है. साथ ही सरकार की आत्म समर्पण नीती के तहत सभी को सहायता दी जाएगी. जिससे वह अपनी नई ज़िंदगी की शुरुआत कर सके.

बता दे कि सभी माओवादी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सक्रिय थे. लेकिन हाल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बाद वह कमजोर हुए. शीर्ष नेतृत्व खत्म हो गया. जिसके बाद सभी ने फैसला किया की वह तेलंगाना पहुंच कर सरेंडर करेंगे. वह अपने साथ 5 AK-47, 4 SLR, 3 INSAS राइफल, 9 BGL और 3 रिवॉल्वर भी लेकर पहुंचे है. सूचना है कि लेवी के पैसे की भी भी जानकारी  नक्सलियों ने पुलिस को दी है. जिसके आधार पर पुलिस और सुरक्षा बल के जवान आगे अभियान चलाएंगे.

आत्म समर्पण करने वालों में PLGA विंग का सोडी केशा भी शामिल है. हिडमा के साथ यह PLGA में कई वारदात को अंजाम दे चुका है. लेकिन हिडमा के मारे जाने के बाद से इस विंग में कोई नेतृत्वकर्ता नहीं बचा. जिस वजह से माओवादी ने आत्म समर्पण का फैसला लिया है. माना जा रहा है कि 42 के आत्म समर्पण के बाद और भी कई बड़े नक्सली तेलंगाना में हथियार डाल कर मुख्यधारा में लौट सकते है.            

देश में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें सुरक्षा बल के जवानों के टारगेट पर बड़े माओवादी थे. इस अभियान में कई कामयाबी भी मिली. बड़े माओवादी मारे गए या फिर हथियार डाल कर मुख्यधारा में लौटे.           

Tags:Telangana NewsTelangana policeNaxal surrendrNaxalHidma newsHidma updateHidma breakingBastar NaxalNaxal encounterNaxal surrender

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.