✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

CAPFs के इग्ज़ैम को लेकर बड़ा फैसला, अब हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 और क्षेत्रीय भाषाओं में होगी परीक्षा

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:22:02 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सरकार ने CAPFs के इग्ज़ैम को लेकर एक काफी बड़ा और अहम फैसला लिया है. अब ये परीक्षाएं हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 और क्षेत्रीय भाषाओं में ली जाएंगी. यह निर्णय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए लिया गया है. गृह मंत्रालय ने इसकी मंज़ूरी दे दी है. ऐसे में परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा देना थोड़ा आसान हो जाएगा. अब उम्मीदवार अपनी मातृभाषा में परीक्षा दे सकेंगे. इसके जरिए उन्हें परीक्षा देने में अब और भी सुविधा मिलेगी. इस निर्णय के बाद CAPFs के सभी विद्यार्थी काफी खुश है.

इन भाषाओं में ली जाएगी परीक्षा

हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु, ओडिया, उर्दू, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी में प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा. इस निर्णय से लाखों उम्मीदवार अपनी मातृभाषा / क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा में भाग ले सकेंगे जिससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी. ऐसे में क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग से विकास बढ़ेगा.

 

Tags:CAPFs exam13 more regional languagesHOMEMINISTERAMITSHAHTRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.