☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

श्रावणी मेला 2025 में बड़ा बदलाव: इस बार नहीं मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट, इतने दिनों तक शीघ्र दर्शनम पर भी रोक

श्रावणी मेला 2025 में बड़ा बदलाव: इस बार नहीं मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट, इतने दिनों तक शीघ्र दर्शनम पर भी रोक

देवघर (DEOGHAR) : श्रावणी मेला 2025 बाबाधाम में श्रद्धालुओँ के लिए बड़ा बदलाव किया गया है. इस बार श्रावण मास में किसी को भी किसी प्रकार का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा. वहीं रविवार और सोमवार को शीघ्र दर्शनम कूपन की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं रहेगी.

गौरतलब है कि राजकीय श्रावणी मेला 2025 के शुभारंभ की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 11 जुलाई से देवघर में एक माह तक चलने वाला श्रावणी मेला का आयोजन किया जा रहा है. यहां पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ स्थापित हैं, इसलिए श्रावण मास में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा जल लेकर बाबानगरी देवघर सुल्तानगंज पहुंचते हैं. इन श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी और परेशानी का सामना न करना पड़े, इसकी समुचित व्यवस्था करना झारखंड सरकार की प्राथमिकता है. बिहार से झारखंड में सुरक्षित एवं सुलभ प्रवेश तथा मंदिर तक सुरक्षित एवं सुलभ जलापर्ण के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा करने झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिब्य कुमार देवघर पहुंचे.

उन्होंने विधानसभा परिसदन में देवघर एवं दुमका जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की. बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बेहतर व्यवस्था दी जाएगी. मंत्री ने कहा कि पूरे श्रावण मास में किसी को भी किसी प्रकार का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा. रविवार और सोमवार को शिग्र दर्शनम कूपन की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं रहेगी. मंत्री ने कहा कि पूरे श्रावण के दौरान देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा का पूरा इंतजाम रहेगा. इस बार एआई तकनीक के माध्यम से सफल मेला का संचालन किया जाएगा.

रिपोर्ट-ऋतुराज सिन्हा

Published at:07 Jul 2025 08:55 AM (IST)
Tags:shravani mela 20252025 shravani meladeoghar shravani mela 2025devghar shravani mela 2025shravani mela 2025 devgharshravani mela 2025 ka taiyarishravani mela devgadh 2025sharavani mela 2025deoghar shravani mela 2025 ka new updateshravani melashravani mela updateshravani mela deoghardeoghar shravani melasultanganj shravani melashravani mela sultanganjsawan mela 2025shravani mela preparationsdeoghar shravani mela updatesavan mela 2025 new updatesawan mela 2025 ka taiyariBig change in Shravani Mela 2025VIP treatmentVIP treatment will not be givenShri Darshanam also banned on Sunday and Mondayश्रावणी मेला 2025श्रावणी मेला 2025 देवघरश्रावणी मेला तैयारी शुरू 2025श्रावणी मेला 2025 सुल्तानगंज अजगैबीनाथ धामश्रावणी मेलाश्रावणी मेला सुल्तानगंज देवघरसावन 2025सुल्तानगंज कांवर यात्रा 2025babadham yatra 2025sultanganj se babadham kawar yatra 2025sultanganj babadham kanwariya path 2025sultanganj se babadham sampurn yatra 2025sultanganj to babadham kanwariya path 2025babadhambabadham vlogsbabadham ka videobabadham deogharbabadham ka rutlinesultanganj to babadhambaba baidyanath dham devghar 2025baidyanath dham yatra 2025babadham me sawan ka taiyaridak bam yatra 2025bol bam yatra 2025deoghar 2025sultanganj se babadham kawar yatrakawad yatra 2025kavad yatra 2025
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.