✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Big Breaking : गोपालगंज पुलिस  को मिली बड़ी कामयाबी 850 करोड़ के कैलिफोर्नियम के साथ तीन तस्करों को दबोचा, इसकी कीमत सुन उड़े पुलिस के होश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:43:04 PM

गोपालगंज(GOPALGANJ):बिहार की गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने 850 करोड़ रुपये का कैलिफोर्नियम पदार्थ के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद कैलिफोर्नियम पदार्थ का वजन 50 ग्राम है.पुलिस ने यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र में किया है.गिरफ्तार तस्कर छोटेलाल प्रसाद यूपी के कुशीनगर जिला के तमकुहीराज का रहने वाला है.वहीं चंदन कुमार गुप्ता और चंदन राम गोपालगंज के रहनेवाले है.जानकारी कर मुताबिक  गोपालगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन तस्करों के द्वारा एक बहुमूल्य रेडियोएक्टिव पदार्थ की तस्करी कर रहे है.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

सूचना के आधार पर एसटीएफ,एसओजीऔर डीआईयू के टीम ने छापेमारी कर 50 ग्राम कैलिफोर्नियम पदार्थ के साथ एक तस्कर और दो लाइनर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर अच्छेलाल प्रसाद यूपी के कुशीनगर का रहने वाला है.जबकि दोनो लाइनर गोपालगंज के बताये जाते है. बरामद कैलिफोर्नियम की कीमत इंटरनेट से प्राप्त इंफॉर्मेशन के आधार पर 1 ग्राम का करीब 17 करोड़ बताई जा रही है और इस कैलिफोर्नियम पदार्थ का प्रयोग न्यूक्लीयर रिएक्टर से न्यूक्लीयर पावर के उत्पादन और साथ ही कई गंभीर बीमारी जैसे ब्रेन कैंसर को ठीक करने में होता है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी स्वर्ण प्रभात ने व्हाट्सएप के माध्यम से बताया कि रेडियोएक्टिव पदार्थ की हैंडलिंग और अग्रतर जांच हेतु FSL की विशेष टीम को बुलाया गया है और Departemnt of Atmoic Energy को भी सूचित किया गया है.हालांकि एसपी स्वर्ण प्रभात ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा है कि अभी इसकी जांच की जा रही है.

Tags:Californian substancesmugglerssmugglers in biharsmugglers in gopalganjgopalganj policecrimecrime news biharcrime in gopalganjbiharbihar newsbihar news todaygopalganjgopalganj newsgopalganj news todaySmuggler arrested with CaliforniumNuclear reactor

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.