✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING : अमरनाथ जाने वाले सावधान ! पहलगाम में भारी बारिश के कारण रोकी गई यात्रा

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:57:30 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल जम्मू- कश्मीर में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण अमरनाथ यात्रा को रोक दी गई है. बताया जा रहा है कि कल यानी शुक्रवार की रात से ही भारी बारिश हो रही है. जिसके कारण आज से अमरथान यात्रा को रोक दी गई है. फिलहाल यात्रियों को वापस उनके पेस कैंप भेजा जा रहा है. लेकिन राहत की बात तो यह है कि मौसम में सुधार के बाद यात्रा वापस से शुरू हो जाएगी.

बारिश के कारण रोक दी गई यात्रा

बता दें कि पवित्र गुफा की ओर जाने वाले रास्ते पहलगाम औऱ बालटाल में कल रात से रुक रुक कर बारिश हो रही है. जिसके कारण यात्रा को रोक दी गई है. ध्यान रहे कि 29 जून से अमरनाथ यात्रा कि शुरूआत हो गई थी, जो 19 अगस्त को खत्म होगी. लेकिन यात्रा शुरू होने के सातवें दिन यानी 5 जुलाई को बाबा बर्फानी अदृश्य हो गए है. ऐसे में श्रद्धालुओं को केवर पवित्र गुफा का ही दर्शन करना होगा. वहीं आपकों बता दें कि यह पहली बार है जब बाबा बर्फानी अदृश्य हुए है.  एक आकड़े के मुताबिक अब तक 1.50 लाख श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके है.

24 से 48 घंटे तक होगी भारी बारिश

बताते चलें कि जम्मू कश्मीर में हो रही भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. भारी बारिश से जम्मू तवी समेत कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है. जिसको देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से सावधनियां बरतने की अपील की है. मौसम विभाग के अनुसार 24 से 48 घंटे तक जम्मू कश्मीर में भारी बारिश होगी. इस दौरान 64.5-115.5 mm से 115.5-204.4 mm तक बारिश हो सकती है.

 

 

 

 

 

Tags:amarnath yatra 2024amarnath yatraamarnath yatra 2024 updateamarnath yatra updateamarnath yatra registrationamarnath yatra 2024 baltalamarnath yatra helicopteramarnath yatra latest updateamarnathamarnath yatra opening dateamarnath yatra baltal routeamarnath yatra newsamarnath ji yatra 2024amarnath yatra rfid cardbaltal to amarnath yatra 2024amarnath yatra news todayamarnath yatra pahalgam routeamarnath yatra update todayamarnath yarta latest newsAmarnath Yatra stopped.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.