☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING : मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में आने लगी 14वीं किस्त की राशि, तुरंत चेक करें अपना अकाउंट

BIG BREAKING : मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में आने लगी 14वीं किस्त की राशि, तुरंत चेक करें अपना अकाउंट

रांची(RANCHI) : दशहरा से पहले ही सरकार ने अपना वादा निभाते हुए मंईयां योजना के लाभुकों को खाते में पैसे भेजने शूरू कर दिए हैं. योजना की क़िस्त जारी होते ही सभी बहनों के चेहरे पर ख़ुशी देखी जा रही है. मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में 3 सितंबर को लाभार्थी महिलाओं के खातों में अगस्त महीने की 2500 रुपये की राशि भेज दी गई थी. और अब दुर्गा पूजा से पहले महिलाओं को सितंबर महीने की राशि मिलने लगी है. ऐसे में इस महीने महिलाओं को दोहरी खुशी मिली है. बताते चलें कि राज्य की लगभग 50 लाख महिलाओं को हर महीने इस योजना का लाभ दिया जाता है. राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और परिवार में गरिमा व सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकें. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला को प्रति माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है.

बता दें कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को पिछले महीने 3 लाख 78 हजार 641 लाभुकों को आधार बेस्ड सम्मान राशि (2500 रुपये) डीबीटी के जरिए भुगतान किया गया. सरकार ने ये निर्देश दिया है कि महिलाओं को त्योहारी सीजन में कोई दिक्कत न हो इसके लिए अक्टूबर माह की राशि भी दिवाली और छठ पूजा से पहले महिलाओं के खाते में भेज दी जाएगी.    

विभाग की गाइडलाइन के आधार पर भेजी गई राशि

योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी गई है. आपका आधार बेस्ड सिंघल बैंक खाता अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चपकी है. आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक है औऱ योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं हो. यानी योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हों.

केवल इन लोगों को मिली ₹2500 की राशि

मंईयां सम्मान योजना के तहत 14वीं किस्त का पैसा उन्हीं महिलाओं को मिला है जिनका आवेदन सही तरीके से हुआ है और जिनके दस्तावेजों में कोई गलती नहीं है. इसलिए जरूरी है कि महिलाएं समय-समय पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करती रहें और जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी पंचायत या सीएससी सेंटर पर जाकर फॉर्म में त्रुटि को ठीक कराएं.

Published at:15 Sep 2025 11:07 AM (IST)
Tags:maiya samman yojnamaiya samman yojna sudharmaiya samman yojna ka paisa kab aaegamaiya samman yojna form fil upmaiya samman yojna jharkhandmaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojanamaiya samman yojana paisa kabmaiya samman yojna form kaise bharemaiya samman yojana june ka paisamaiya samman yojana 2025maiya samman yojana 2500maiya samman yojana 6 kistmaiya samman yojana paisa kab milegamaiya samman yojana ka paisa kab aayamaiya samman yojana 13 kistmaiya samman yojana updatemaiya samman yojna 14th kist updatemaiya samman yojana 14th kistmaiya samman yojana ka 14th kistmaiya samman yojana 14th 13th kist 5000maiya samman yojana 14th kist kab aayegamaiya samman yojna 9th kist kab milegamaiya samman yojana 14 kistmaiya samman yojana 12 kistmaiya samman yojana 13th kist 2025maiya yojana 14th kistmaiya samman yojana 13vi kistmaiya samman yojana 14vi kist kabmaiya samman yojana 13vi kist kabmaiya samman yojana 13th kist kab aayegamaiya samman yojna new updatemaiya samman yojana new update
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.