✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING: नालंदा में तूफान का कहर,20 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:19:11 AM

नालंदा(NALADA): में आसमानी तूफान से अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है. जिला प्रसाशन ने प्रेस रिलीज जारी कर पुष्टि भी कर दी है. प्राकृतिक आपदा भीषण तूफान में जिलेभर में  20 लोगों की मृत्यु से जिला में चीत्कार मच गया. अधिकांशलोगों की मौत वृक्ष गिरने से हुई है. बिहार शरीफ के नगमा में 6 , बिशनपुर एक ,चैनपुरा दो, रहुई में मोरा तलब एक ,अंबा दो , इस्लामपुर में धेखवारा  तीन, गिरियक में दुर्गापुर एक, सिलावमे खंडहर एक ,गुरावा एक,बेन में  गुल्ला विगहा एक , नूरसराय में रसलपुर एक लोगों की मौत हुई .

 

सभी मृतकों के शव को सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए चिकित्सकों की विशेष टीम बनाई गई है. साथ ही रात में ही सभी का पोस्टमार्टम किया जाएगा. घायलों का इलाज भी टीम बनाकर कराया जा रहा है.

इसके अलावे सड़कों पर से गिरे हुए वृक्षों को हटाने के लिए 54 टीम पूरे जिले में लगाई गई है. रातभर में सभी मुख्य मार्गों को चालू करने का निर्देश दिया गया है.  साथ ही विद्युत व्यवस्था को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है जिसमें 18 km lt लाइन और 320 से ज्यादा पोल को नुकसान हुआ है.  विद्युत संपर्क चालू करने हेतु 42 टीम लगी है |सभी टीम और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश है कि रातभर कार्य कर लोगों को सहूलियत पहुंचाएं.

Tags:biharpatnabreakingnewsnewsfrombiharnalandanalanda newsnalanda latest newsnalanda policenalanda breaking newsnalanda jaminnalanda police latest newsnalanda police breaking newsnitish kumarnitish kumar newsnitish kumar latest newsbihar policebihar police newsbihar police latest newslatest newslatest news updatesbreaking newsbig breaking newsbihar newsbihar news todaytodays bihar newsbihar weather alert

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.