✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING: राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, BJP में जाने की कवायद तेज़

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 24, 2026, 3:57:40 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): देश की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिलने वाला है क्योंकि आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर बड़े स्तर पर टूट की खबर सामने आई. पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल राघव चड्ढा ने दो अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल के भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. 

इस घटनाक्रम को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इससे पार्टी के संसदीय दल में स्पष्ट रूप से दरार दिखाई दे रही है. इन नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी के अंदर निर्णय लेने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़े किए. 

इस पूरे घटनाक्रम से अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है, खासकर ऐसे समय में जब AAP खुद को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की कोशिश में जुटी है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर ये नेता औपचारिक रूप से BJP में शामिल होते हैं, तो इसका असर आने वाले चुनावों पर भी पड़ सकता है. फिलहाल पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन यह साफ है कि AAP के अंदर उठी यह बगावत आने वाले दिनों में राजनीति का बड़ा मुद्दा बन सकती है.

Tags:Big newsbreaking newstop newsAAPaam admi partyraghav chadhaRaghav Chadha Resigns from AAPRaghav Chadha Resigns from aam admi partyBJPCongress

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.