✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अपडेट : चाईबासा IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, कई घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाने की तैयारी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:13:40 AM

चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति उग्रवाद प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरू गांव के पास आईडी ब्लास्ट हुआ है. जिसमें एक जवान के शहीद होने और कई जवानों के घायल होने की सूचना मिल रही है. मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल एवं जिला पुलिस संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ . जिसमें कोबरा बटालियन के एक जवान इसकी  चपेट में आ गए.

बता दें कि झारखंड में शांत पड़े नक्सली संगठन दोबारा घटना को अंजाम देकर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. लगातार नक्सली राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अपनी गतिविधि बढ़ा रहे हैं. आए दिन नक्सली चाईबासा के जंगलों में आईडी बिछाकर सुरक्षा बल के जवानों औऱ निर्दोष ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं.

बता दें कि 8 सितंबर को चाईबासा में नक्सलियों ने मुखबिर करने के आरोप में बीएसएफ के पूर्व जवान सुखलाल पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद 13 सितंबर को कोल्हान के वन क्षेत्र में भाकपा माओवादी द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में ट्रैक्टर के खलासी की मौत, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. हालांकि 19 सितंबर को गोईलकेरा थाना औऱ 26 सितंबर को टोंटो थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम बरामद किया था. नक्सलियों के इस चहलकदमी को देखते हुए सुरक्षा बल आज सर्च अभियान पर निकले थे. तभी एक और आईडी विस्फोट हुआ और इसकी चपेट में सुरक्षाबल के एक जवान शहीद हो गए. वहीं कई जवान बुरी तरह घायल हो गए. खबर लिखे जाने तक घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाने की तैयारी की जा रही थी.

Tags:BIG BREAKINGOne soldier of Cobra battalion martyred in IED blastmany injuredpreparations to be airlifted to Ranchinaxali newschaibasa newsjharkhand breakingचाईबासा में नक्सली हमला

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.