☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING: मंत्री हफीजुल हसन की बिगड़ी तबीयत, विधानसभा सत्र के बीच सभी मंत्री अस्पताल रवाना

BIG BREAKING: मंत्री हफीजुल हसन की बिगड़ी तबीयत, विधानसभा सत्र के बीच सभी मंत्री अस्पताल रवाना

रांची (RANCHI) : बड़ी खबर जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को लेकर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई है. उन्हेंं आनन-फानन में पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मेडिकल टीम उनकी हालत पर नज़र बनाए हुए है और इलाज जारी है. मंत्री की स्थिति फिलहाल सामान्य  बतायी जा रही है. हालांकि डॉक्टरों की ओर से अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

मंत्री की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही राज्य के कई वरिष्ठ मंत्री और विधायक विधानसभा सत्र के बीच एचईसी अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की समेत कई लोग मंत्री का हालचाल जानने पहुंचे हैं. बताते चलें कि इसी वर्ष जून महीने में दिल्ली में हफीजुल हसन के हार्ट का ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के बाद से डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी थी.

Published at:28 Aug 2025 06:12 AM (IST)
Tags:BIG BREAKINGMinister Hafizul Hajas' health deterioratedMinister Hafizul Hajas'hospitalduring assembly session
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.