✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING: जमीनी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, 3 को लगी गोली, दो की हालत नाजुक.

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:12:07 PM

समस्तीपुर(SAMASTIPUR): जिले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में अंधाधुन गोली चली. जिसमें तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. जहां दो की हालत गंभीर बनी है. पूरे मामले पुलिस जांच में जुटी है.     

तीनों घायल का इलाज इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जहां से दो को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.

साक्ष्य इकठ्ठा करने के लिए एसएफएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.जख्मी से जानकारी लेने सदर अस्पताल पहुचे सदर डीएसपी संजय पांडे ने बताया कि सिलौत गांव के प्रदुम्न झा अपनी दो बीघा जमीन गांव के ही श्रवण सहनी को बटाई पर दिया हुआ था.लेकिन जिससे प्रदुम्न झा केबाला खरीद किए हुए थे उनके फ़रिको ने रविवार को इस जमीन में अपना हिस्सा बताते हुए जमीन कब्जा करने के लिए जोत करवाना चाहते थे.इसी बात पर बटाईदार श्रवण सहनी के लोगो से उनलोगों का विवाद बढ़ गया जिसमें श्रवण सहनी की तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई.

इसी में जमीन कब्जा करने पहुंचे 3 लोगो को गोली लगी हुई है.गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.डीएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

 

 

Tags:BIG BREAKING: Indiscriminate firing in a land dispute3 shottwo in critical condition.SAMASTIPURBIHAR NEWSSAMASTIPUR UPDATESAMASTIPUR KA NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.