✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING: बेख़ौफ़ बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को मारा चाकू, 8 लाख 63 हजार रुपया लूटकर हुए फरार  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:02:17 PM

TNP DESK:-बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज मंगलवार को दिन दहाड़े बेख़ौफ़ बाइक सवार अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को चाकू से हमला कर 8 लाख 63 हजार रुपया लूटकर फरार हो गया. चाकू के  हमला में फाइनेंस कर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां जख्मी इलाजरत है. घटना सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा के पास की बतायी जा रही है.

घर से लेकर आरहा था  पैसे

वहीं घटना को लेकर जख्मी फाइनेंस कर्मी राजनंदन कुमार की माने तो जना फाइनेंस कंपनी में काम करता है. इनका काम लॉन बांटना और कलेक्शन करना है. आज अपने घर  रहुआ तुलसियाही  से कलेक्शन का पैसा बैग में रखकर आ रहा था उसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधी पीछे से आया और उसपर चाकू से हमला कर बैग में रखे 8 लाख 63 हजार रुपया लूटकर फरार हो गया.

मामले कि जांच मे जुटी पुलिस

वहीं इस घटना को लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया की आज तकरीबन 10 बजे एक सूचना मिली कि राजनंदन कुमार पिता महेंद्र मिस्त्री जो रहुआ तुलसियाही के रहने वाले हैं. ये जना स्मॉल फाइनेंस कंपनी में काम करता है.इनके साथ लूट की घटना हुई है इन्हें घायल कर दिया है. प्रथम जानकारी मिली है कि कलेक्शन कर पैसा 10 दिनों से  अपने घर पर रखा हुआ था. आज अपने घर से पैसा लेकर हकपाड़ा ऑफिस के लिए निकले थे जहाँ रास्ते में इनके साथ घटना हो गयी. पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Tags:criminal justicetheft in financeasmr readinggreed in crimeBIHARCRIMEFINANCE COMPANYTHIFE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.