✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING: बोकारो में जमीन कारोबारी महेश नागिया के ठिकानों पर ईडी की रेड

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:43:44 AM

बोकारो (BOKARO) : ईडी ने बोकारो से एक बार फिर दबिश दी है. मंगलवार की सुबह चास के राणा प्रताप नगर में कार्रवाई करते हुए ईडी महेश नागिया के ठिकानों पर एक साथ दो जगहों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सुबह 8 बजे से चल रही है और इस छापेमारी में ईडी के करीब आठ अधिकारी लगे हुए हैं. जानकारी के अनुसार यह मामला तेतुलिया वन भूमि धोखाधड़ी मामले का बताया जा रहा है. महेश नागिया का संबंध तेतुलिया वन भूमि धोखाधड़ी मामले में कथित जमीन मालिक इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन से बताया जा रहा है.

15 दिन पहले भी हुई थी छापेमारी

बताते चलें कि 22 अप्रैल को ईडी ने रांची के साथ-साथ बोकारो जिले में कई जगहों पर छापेमारी की थी. इस दौरान उमायुष मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड किशोर किस्कू, रैयत इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन के उकरीद स्थित घर और तेतुलिया में जमीन पर बने कार्यालय की तलाशी ली गई थी. तेतुलिया मौजा स्थित खाता संख्या 59 और प्लॉट संख्या 450/426 की एक एकड़ तीन डिसमिल जमीन में धोखाधड़ी को लेकर यह कार्रवाई की गई थी.

 

Tags:ed raid in jharkhanded raids in jharkhanded raid in jharkhand newsed raid in jharkhand todayed raidjharkhand ed raidjharkhand ias ed raid news in hindijharkhand ed raidsed raid in ranchied raids jharkhanded raid jharkhanded raids in ranchijharkhand mining ed raidsed raidsjharkhand ed raids newsed raid in bokaroed raids in bokarojharkhand ias ed raided conducts raids in jharkhandbokaro ed raided raid bokaroED raids on the premises of land dealer Mahesh Nagia in Bokaro

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.