✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Big Breaking: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राजद नेता आलोक कुमार मेहता के 16 ठिकानों पर ED की रेड, जानिए क्या है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:50:09 AM

पटना(PATNA): इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से सामने आ रही है.  जहां बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राजद नेता आलोक कुमार मेहता  के 16 ठिकानों पर आज सुबह ED की रेड पड़ी है. यह मामला बैंक लोन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. 

ED की टीम आज सुबह-सुबह राजधानी पटना स्थित आवास पर पहुंची है और यहां भी छापेमारी कर रही है. भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. जानकारी के मुताबिक वैशाली शहरी कॉरपोरेशन बैंक से जुड़ा करोड़ों रुपए के बैंक लोन घोटाला का मामला है.  ऐसे में ED की टीम पटना,दिल्ली,उत्तर प्रदेश, कोलकाता  समेत कुल 16 ठिकानों पर चल रही है.  

JDU एमएलसी ने मामले पर क्या कहा

राजद विधायक आलोक मेहता के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी को लेकर जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा की घोटाला करना राजद की संस्कृति है. लालूवाद विचारधारा है तो संगति का असर पड़ेगा ही. उन्होंने कहा कि यह राजनीति का दुर्भाग्यपूर्णपक्ष है कि लोकतंत्र की जननी वैशाली के नाम पर सहकारिता बैंक कलंकित हुआ है.

 

 

Tags:Bihar newsBreaking newsPatna newsED raidED raids 16 locations of former Bihar government minister and RJD leader Alok Kumar MehtaAlok Kumar MehtaRJD leader alok kumar mehtaED raid in bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.