✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Big Breaking: रांची में कई जगहों पर चल रही ED की छापेमारी, जानिए किससे जुड़ा है मामला 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:49:43 PM

रांची - प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से एक बार फिर राजधानी रांची के कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.पथ निर्माण विभाग के एक इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी सुबह-सुबह शुरू हुई है.सोमवार सुबह ईडी की टीम छापेमारी शुरू की है.जानिए विस्तार से.

जानिए किनके ठिकानों पर चल रही जांच

भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग से जुड़े इंजीनियर के ठिकाने पर सुबह-सुबह ईडी ने छापेमारी शुरू की है. चार स्थानों पर छापेमारी की सूचना मिली है. बताया जा रहा है की पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के सेल सिटी स्थित आवास पर छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा बरियातू क्षेत्र में भी छापेमारी चल रही है. ताजा जानकारी के अनुसार निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े लिंक के आधार पर पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम के द्वारा दस्तावेज और डिजिटल उपकरण की जांच पड़ताल चल रही है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी जानकारी मिलती जाएगी.सूत्र बताते हैं कि कुछ अन्य स्थानों पर भी छापेमारी हो सकती है.

15.75 करोड़ कैश मिलने की सूचना

ताजा जानकारी यह मिली है कि यहां से काफी मात्रा में कैश बरामद किए गए हैं. 15.75 करोड़ से अधिक का कैश जब्त करने की अपुष्ट सूचना है.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsBreaking newsEd raid on ranchiEdEd actionRaid on the premises of an engineer of the road construction department

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.