✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में बड़ी चूक,सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी पहुंचे सीएम आवास

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:28:21 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास के बाहर सैकड़ो की संख्या में राम भक्त धरने पर बैठ गए. अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर हजारीबाग से पैदल रथ खींचते हुए सभी रांची पहुंचे हैं. बता दें कि  110 किलोमीटर का सफर करीब 6 दिनों में तय किया तमाम राम भक्त सीएम से मुलाकात करने की मांग को लेकर सीएम आवास के गेट पर बैठे हुए हैं. भजन कीर्तन चल रहा है लेकिन एक सवाल सुरक्षा पर भी खड़ा हो गया. आखिर सीएम आवास के नजदीक इतनी संख्या में लोग कैसे पहुंच गए, पुलिस प्रशासन कहां थी अगर इस भीड़ में कोई उपद्रवी घुसकर किसी तरह की वारदात को अंजाम दे देता है तो फिर जिम्मेदारी कौन लेगा.

6 सूत्री मांग को लेकर सीएम आवास पहुंचे लोग 

पदयात्रा कर रांची पहुंचे लोगों ने बताया कि 6 दिन पहले हजारीबाग के बड़का गांव से निकले थे. रथ है रथ पर भगवान श्री राम की बड़ी सी प्रतिमा है. लोगों ने बताया कि उनकी 6 सूत्री मांग है जिसमें हजारीबाग के रामनवमी पर्व को राजकीय महोत्सव में शामिल किया जाए. बड़का गांव के महापुरी गांव में 40 वर्षों से रामनवमी को बैन है जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है. इसे हटाया जाए डीजे बजाने को लेकर हर दिन गाइडलाइन जारी होती है. आखिर त्यौहार के समय ही ऐसी गाइडलाइन क्यों आती है. इन्होंने कहा कि 107 का नोटिस भी रामनवमी के पर्व में सबसे अधिक बांटा जाता है. जिन पर केस किया गया उन तमाम लोगों का नाम 107 से हटाए और यही कारण है कि हम लेकर सीएम आवास पहुंचे.

रिपोर्ट.  समीर हुसैन 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaybreaking newsjharkhand breaking newstoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhand crime newsnews jharkhandjharkhand latest newstop newsjharkhand aaj ka newshindi newsranchi newsjharkhandlatest newsBig lapse in security of Chief Minister's residencejharkhand cm housecm champai soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.