☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

छोटे सरकार को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

छोटे सरकार को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

पटना(PATNA): बिहार के बाहुबली नेता छोटे सरकार अनंत सिंह को कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है. निचली अदालत से अनंत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दी गई है. अब जमानत को लेकर उन्हें हाई कोर्ट का रुख करना पड़ेगा. बता दें कि, छोटे सरकार और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी के मामले में अनंत सिंह की गिरफ़्तारी हुई थी. जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था. वे लगभग 10 दिनों से जेल में थे. लेकिन अब याचिका खारिज होने पर उन्हें अब कुछ दिन और जेल में रहना होगा.

दरअसल, पूर्व विधायक और सोनू-मोनू गैंग के बीच ईंट भट्टी के मुंशी मुकेश सिंह को लेकर विवाद हुआ था. 22 जनवरी को पूर्व विधायक और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी. करीब 100 राउन्ड फायरिंग की गई थी. हालांकि, इस गोलीबारी घटना के मुख्य आरोपी सोनू की भी गिरफ़्तारी हो चुकी थी. जिसके बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी बाढ़ कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया था.

Published at:06 Feb 2025 12:13 PM (IST)
Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंग न्यूजमोकामामोकामा गैंगवारपूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंहबाढ़बाढ़ कोर्टजमानत याचिका खारिजसोनू-मोनू गैंगगोलीबारीपटनापटना न्यूजक्राइम न्यूजबिहार क्राइम न्यूजBiharBihar NewsBihar Trending NewsMokamaMokama Gangwarformer MLA Bahubali Anant Singhfloodflood courtbail petition rejectedSonu-Monu GangfiringPatnaPatna NewsCrime NewsBihar Crime News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.