✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जेडीयू को बड़ा झटका, पार्टी प्रवक्ता सुहेली मेहता ने दिया इस्तीफा, पार्टी के नेताओं पर लगाए कई आरोप

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:18:32 AM

पटना(PATNA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के खिलाफ तमाम विपक्षी दलों को एक करने में भले लगे हुए हैं. लेकिन उससे पहले पार्टी को बड़ा झटका लगा है, पार्टी प्रवक्ता सुहेली मेहता ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है.जेडीयू छोड़ने से पहले सुहेली मेहता ने नीतीश कुमार की पार्टी में महिलाओं की इज्जत नहीं होने का आरोप लगाया है.  इसके साथ ही पार्टी में शर्तो के साथ काम कराने के लिए मजबूर करने की बात कही है. सुहेली ने कहा कि वह किसी भी संगठन में किसी के दबाव में काम नहीं करने वाली है. वे अपने आत्म सम्मान के साथ समझौती नहीं करेगी,इसलिए वह जेडीयू छोड़ रही हैं.

सरकार की नीति पर उठाया सवाल

सुहेली ने नीतीश सरकार की नई शिक्षक नियमावली पर भी निशाना साधा है,और कहा कि ऩई नियमावली के नाम पर शिक्षकों के साथ धोखा हो रहा है. सुहेली ने नीतीश कुमार की शराबबंदी कानून पर भी सवाल उठाये. पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने आगे की राजनीतिक रणनीति का खुलासा जल्द करने की बात कही है. बतातें चलें कि सुहेली मेहता का पिछले दिनो पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था,जिसके बाद से वह नाराज चल रही थी और आज उन्होंने पार्टी छोड़ दी .

Tags:Big blow to JDUparty spokesperson Suheli Mehta resignsmany allegations against party leadersबिहार न्यूजझारखंड बिहारजनता दल यूनाइटेडबिहार राजनीति

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.