✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से भरी वैन को किया जब्त, एक गिरफ्तार

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:03:43 PM

मोकामा: बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस भी शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में, आज पटना पुलिस को शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पार्सल वैन की आड़ में लाई जा रही शराब की बड़ी खेप जब्त की है. साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है.

गुप्त सूचना मिलने पर की जा रही थी वाहन चेकिंग

मामला हाथीदह थानाक्षेत्र का है. जहां थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को पार्सल वैन से शराब ले जाये जाने की गुप्त सूचना मिली. थानाध्यक्ष ने सब इंस्पेक्टर मौसमी कुमारी के साथ महेंद्रपुर ढाला के पास गहन वाहन चेकिंग शुरू कर दी. इसी बीच जब पार्सल वैन पहुंचा और वैन का ताला खुलवाकर देखा गया तो पूरे वैन में विभिन्न किस्म के महंगे विदेशी ब्रांड के शराब पाए गए.

इस कार्रवाई में पुलिस ने कई कार्टून में कुल 2 हजार से अधिक शराब की बोतलें जब्त की है. जिसकी कुल धारिता 700 लीटर से भी अधिक है. बता दें कि, शराब माफिया एक नई गाड़ी को पार्सल वैन में बदल कर उससे लगातार झारखंड से शराब मंगवा कर बेगूसराय में खपा रहे थे. पार्सल वैन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है और इस कांड में संलिप्त अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है.

रिपोर्ट: ऋषिनाथ

Tags:पटनापटना पुलिसशराब तस्करअवैध शराब तस्करीअंग्रेजी शराबपार्सल वैनमोकामाहाथीदह थानाक्षेत्रशराब माफियाक्राइम न्यूजपटना न्यूजबिहार न्यूजPatnaPatna PoliceLiquor SmugglersIllegal Liquor SmugglingEnglish LiquorParcel VanMokamaHathidah Police Station AreaLiquor MafiaCrime NewsPatna NewsBihar News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.