✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बासुकीनाथ धाम में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो फंगस लगा हुआ खोवा जब्त

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:27:28 AM

दुमका (DUMKA) : दुमका के बासुकीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला लगा है. मासव्यापी मेला में देश विदेश के श्रद्धालु देवघर के बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के बाद दुमका के बासुकीनाथ धाम पहुंच कर फौजदारी बाबा पर जलार्पण करते हैं. जलार्पण के बाद श्रद्धालु प्रसाद के रूप में पेड़ा सहित अन्य प्रसाद सामग्री खरीदते हैं. यहां आने वाले श्रद्धालुओं के सेहत के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. खाद्य सुरक्षा विभाग और माप तौल विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है.

इसी कड़ी में रविवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार राम के नेतृत्व टीम सिंह द्वार से लेकर नाग नाथ चौक तक विभिन्न प्रसाद सामग्री एवं  होटल में जांच की गई. टीम में माप तौल विभाग के लोग भी शामिल थे. एक दुकान में लगभग 40 किलोग्राम फंगस लगा हुआ खोवा जब्त किया गया. साथ ही दुकानदार पर ₹5000 का आर्थिक दंड भी लगाया गया. मेला क्षेत्र में कई ऐसे दुकानदार थे जो कम वजन दे रहे थे. वैसे दुकानदारों का इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त करते हुई दंड लगाया गया.

इस बाबत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार राम ने कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कोई दुकानदार दूसरी बार अगर मिलावट करते या घटिया सामग्री बेचते पकड़े जाते है तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

रिपोर्ट-पंचम झा

 

 

Tags:Food Safety Team idumka newsBasukinath Dham40 kg fungus infected khoya seizedfungus infected khoya seizedsawan 2025shravani mela 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.