✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहटा: सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत, एक घायल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:34:51 AM

बिहटा (BIHTA): राजधानी पटना से सटे  बिहटा थाना इलाक़े में सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिहटा थानाक्षेत्र के चीनी मिल रोड में बीते देर रात्रि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से  बाइक सवार सीआरपीएफ जवान और एक अन्य व्यक्ति  सड़क हादसे में बुरी तरह से जख्मी हो गए. जहां इलाज के दौरान सीआरपीएफ जवान की अस्पताल में मौत हो गई. मृतक जवान की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के तारेगना गांव निवासी शिवपूजन यादव का 33 वर्षीय पुत्र सह सीआरपीएफ जवान शिव कुमार के रूप में हुई है. जबकि घायल व्यक्ति की पहचान बलराम चौधरी के रूप में बताया जा रहा है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मौत की सूचना प्राप्त होने के बाद जवान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बीते 6 अगस्त को सीआरपीएफ जवान शिवकुमार छुट्टी लेकर अपने घर आया था और 29 अगस्त को छुट्टी खत्म होने को था. वर्तमान में सीआरपीएफ जवान छत्तीसगढ़ राज्य में तैनात था. वहीं बिहटा के चीनी मिल रोड में एक किराए के घर में अपने परिवार के साथ रहता था.

वहीं मृतक जवान के परिजन मनोज कुमार ने बताया कि देर रात्रि सूचना मिली कि शिवकुमार और बलराम चौधरी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. जिसके बाद हम सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे. जहां घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सीआरपीएफ जवान शिवकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. हालांकि परिजनों ने बताया कि वह अपने बाइक से अपने किराए के मकान पर जा रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है.

 परिजनों के तरफ से थाने में लिखित आवेदन 

इस संबंध में बिहटा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बीते देर रात्रि थानाक्षेत्र के चीनी मिल रोड में सड़क हादसे की सूचना प्राप्त हुई. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जहां दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक सीआरपीएफ जवान शिवकुमार की मौत हो गई. मौत की सूचना प्राप्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेजा गया. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. हालांकि परिजनों के तरफ से थाने में लिखित आवेदन दिया गया. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उन्होंने ने बताया कि इस घटना में एक अन्य  व्यक्ति घायल है. जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.